एक्सप्लोरर

फिल्म जिसके सीक्वल पर आज हो रही पैसों की बारिश, 6 साल पहले आया था उसका पहला पार्ट, आपने देखी है?

Stree Box Office: 2024 की सबसे बड़ी फिल्म स्त्री 2 बन गई है. कम बजट में इस फिल्म ने 500 करोड़ के आस-पास का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. 6 साल पहले इसी फिल्म का पहला पार्ट आया था वो भी सुपरहिट था.

Stree Box Office: 2024 में अब तक 8 महीने बीत चुके हैं और इन महीनों में ढेरों फिल्में रिलीज हुईं. इन फिल्मों में कुछ हिट भी हुईं लेकिन जो कमाल 'स्त्री 2' ने कर दिखाया वो बड़े से बड़े एक्टर्स की फिल्में नहीं कर पाईं. 'स्त्री 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आज इसके पहले पार्ट 'स्त्री' की रिलीज को 6 साल पूरे हो चुके हैं और वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी लोगों को पसंद आई और ऊपर से पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी टाइमिंग ने लोगों को खूब हंसाया. 'स्त्री' की कमाई कितनी हुई थी और इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में चलिए आपको बताते हैं.


फिल्म जिसके सीक्वल पर आज हो रही पैसों की बारिश, 6 साल पहले आया था उसका पहला पार्ट, आपने देखी है?

'स्त्री' की रिलीज को 6 साल पूरे

31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई फिल्म स्त्री का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था. इसके दूसरे पार्ट का निर्देशन भी अमर कौशिक ने ही किया है. फिल्म को दिनेश विजन और राज एंड डीके ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने संभाला है. फिल्म स्त्री में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी ही अहम किरदारों में नजर आए थे.

'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री ने 6 साल पहले अच्छी कमाई की थी. Sacnilk के अनुसार, फिल्म स्त्री का बजट 30 करोड़ रुपये था जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 182 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्डिक्ट ब्लॉकबस्टर बताया गया था. इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.


फिल्म जिसके सीक्वल पर आज हो रही पैसों की बारिश, 6 साल पहले आया था उसका पहला पार्ट, आपने देखी है?

'स्त्री' से जुड़े अनसुने किस्से

फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और हर किसी को पसंद आई थी. उस फिल्म को आपने कई बार देखा होगा लेकिन उससे जुड़े किस्से शायद ही आपको पता होंगे. उन किस्सों को हम आईएमडीबी के अनुसार बता रहे हैं.

1.मेकर्स को राजकुमार राव ने 'स्त्री' नाम सजेस्ट किया था जब उन्हें मेकर्स ने स्क्रिप्ट सुनाई थी. बाद में यही नाम फिल्म का रखा गया और जो हर किसी की जुबान पर चढ़ गया.

2.फिल्म में राजकुमार राव ने टेलर का रोल प्ले किया है. इसके लिए उन्हें एक टेलर ने 20 दिनों की ट्रेनिंग दी थी और उस दौरान राजकुमार थोड़ी-बहुत सिलाई सीख गए थे.

3.फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आईं लेकिन उनके कैरेक्टर का कोई नाम ना स्क्रिप्ट में सोचा गया ना बाद में सोचा गया. पूरी फिल्म में वो बिना नाम के रहीं.

4.क्लाइमैक्स में हमेशा सीक्वल की हिंट दी गई. ऐसा 'स्त्री 2' के क्लाइमैक्स में भी दिया गया और मेकर्स ने 'स्त्री 3' कंफर्म भी की है.

5.फिल्म स्त्री उस दिन रिलीज हुई थी जब राजकुमार राव अपना 34वां बर्थडे मना रहे थे. जब फिल्म ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो राजकुमार राव ने कहा था कि उन्हें फैंस ने अच्छा गिफ्ट दिया.

यह भी पढ़ें: सलमान खान-करीना कपूर की इस फिल्म ने की थी छप्पड़ फाड़ कमाई, गानों से लेकर डायलॉग्स तक सब थे ब्लॉकबस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget