एक्सप्लोरर
BOX OFFICE: ‘बाहुबली’ को टक्कर दे सकती है ‘स्पाइडर’, पहले दिन वर्ल्डवाइड कमाए 51 करोड़
ये फिल्म बुधवार को यानी मिड वीक में रिलीज हुई है और पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की है.

नई दिल्ली: तमिल सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘स्पाइडर’ ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है. ये फिल्म बुधवार को यानी मिड वीक में रिलीज हुई है और पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 51 करोड़ की कमाई की है.
ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ये फिल्म ऐसे ही चली तो फिर 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. बता दें कि बाहुबली 2 के सिर्फ हिंदी वर्जन ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की थी. बता दें कि इस फिल्म को मुरुगादौस ने डायरेक्ट किया है. इसमें महेश बाबू के अपोजिट अभिनेत्री रकूल प्रीत सिंह हैं.#SPYder First Day Worldwide Gross 51 Crores pic.twitter.com/RwXhtQ9Sc7
— SPYder (@SpyderTheMovie) September 28, 2017
और पढ़ें























