एक्सप्लोरर

सोनम कपूर बनीं पेटा इंडिया की ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’, लोगों को कर रही जागरुक

सोनम कपूर को पशु कल्याण से संबंधित उनके प्रयासों के लिये पेटा इंडिया ने साल 2018 की साल की शख्सियत चुना और इस साल के ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ के तौर पर नामित किया.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को पशु कल्याण से संबंधित उनके प्रयासों के लिये पेटा इंडिया ने साल 2018 की साल की शख्सियत चुना और इस साल के ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ के तौर पर नामित किया. पशु अधिकारों के लिये काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर दी एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने एक बयान में कहा कि सोनम कपूर ने शाकाहारी भोजन के लिये प्रेरित करने सहित पशुओं के कल्याण के लिये कई कार्य किये और अपनी हैंडबैग लाइन ‘रेसन’ से पशुओं की खाल को दूर रखा. उन्होंने कहा, ‘‘चाहे उनका शाकाहारी भोजन को पसंद करना हो या अपने प्रशंसकों को पशु वध से दूर रहने के लिये अपनी तरफ से प्रेरित करना हो, सोनम कपूर कभी भी पशुओं की हरसंभव मदद से हिचकी नहीं.’’ पेटा इंडिया के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा कि पेटा इंडिया हर किसी को उनसे प्रेरणा लेने और सभी जीवों का सम्मान करने के लिये प्रोत्साहित करता है. सोनम कपूर 2016 में पेटा इंडिया की ओर से हॉटेस्ट वेजीटेरियन सेलिब्रिटी चुनी गयी थीं. HOTTEST वेजिटेरियन हैं अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर कार्तिक आर्यन भारत के हॉटेस्ट वेजिटेरियन हैं. पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई वोटिंग में यह बात सामने आई थी. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 2017 में पेटा इंडिया की 'पर्सन ऑफ द ईयर' भी बन चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में पेटा इंडिया के लिए विज्ञापन किया, जिसमें उन्होंने कहा था, " मैं शाकाहारी हूं." अनुष्का ने एक बयान में कहा था, "शाकाहरी बनने का निर्णय मेरे अब तक के लिए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक है. अब मैं ज्यादा ऊर्जावान, स्वस्थ महसूस करती हूं और मैं बेहद खुश हूं कि मेरे खाने के लिए किसी पशु को कष्ट नहीं झेलना पड़ता है." वहीं एक्टर कार्तिक आर्यन का कहना है कि मांस उद्योग में पशुओं के कष्ट सहने और मरने का एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने शाकाहारी बनने का निर्णय लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget