एक्सप्लोरर

VIDEO: कैंसर के इलाज के बाद अमेरिका से लौटीं सोनाली बेंद्रे, कहा - शुक्रिया

न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज कराने के बाद सोनाली बेंद्रे सोमवार की रात 2.45 बजे पहली बार अपने पति गोल्डी बहल के साथ भारत आई हैं.

मुंबई: अमेरिकी शहर न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज कराने के बाद सोनाली बेंद्रे सोमवार की रात 2.45 बजे जब मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो उनके सिर पर एक भी बाल नहीं थे, मगर उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी और वो काफी खुश नजर आ रहीं थीं. एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सोनाली ने अपने पति गोल्डी बहल का हाथ थामा हुआ था.

इस मौके पर सोनाली बेंद्रे ने मीडिया के सामने खड़े होकर पोज़ किया, तस्वीरें खिंचवाईं, मगर मीडिया से बात नहीं की. उन्होंने बस 'थैक्यू' कहा और सीधे अपनी कार की ओर रवाना हो गयीं.

सोनाली बेंद्रे ने तो मीडिया से बात नहीं की, मगर गोल्डी बहल ने सोनाली बेंद्रे की तरफ से कहा, "तकरीबन 6 महीने के इलाज के बाद सोनाली की तबीयत अब काफी बेहतर है और वो अच्छी तरह से रिकवर भी कर रही हैं."

जब *एबीपी न्यूज़* ने गोल्डी बहल से पूछा कि क्या कैंसर के इलाज के लिए सोनाली बेंद्रे को फिर से अमेरिका जाना होगा और क्या आगे भी उन्हें भर्ती कराया जायेगा, तो गोल्डी बहल ने इस बात से इनकार करते हुए कहा, "इस वक्त के लिए ट्रीटमेंट खत्म हो चुका है. सोनाली पूरी तरह से ठीक हैं. हालांकि तमाम तरह के रेग्युलर चेक-अप और स्कैन्स के लिए सोनाली को आगे भी अमेरिका जाना होगा क्योंकि ये एक ऐसी बीमारी है, जो दोबारा लौट सकती है... किसी आम मरीज की तरह ही सोनाली को भी चेक-अप कराते रहना होगा."

गोल्डी बहल ने अपनी पत्नी सोनाली बेंद्रे के कैंसर से जूझने के दौरान सहयोग देने के लिए तमाम फैन्स, परिवार वालों और दोस्तों का भी शुक्रिया कहा.

View this post on Instagram
 

Welcome back #sonalibendre today at the airport with #goldiebehl. @iamsonalibendre #mumbai #filmyhaiboss

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

गोल्डी से जब *एबीपी न्यूज़* ने‌ पूछा कि बीमारी के इलाज के दौरान सोनाली की मानसिक हालात कैसी थी और उन्होंने किस तरह से कोप-अप किया, तो गोल्डी ने कहा, "सोनाली एक बेहद मजबूत इरादों वाली महिला हैं और मुझे उनपर गर्व है."

View this post on Instagram
 

#sonalibendre welcome back 🙏🙏👍

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

याद दिला दें कि सोनाली बेंद्रे ने 4 जुलाई को एक ट्विटर पोस्ट के जरिये खुद को हाई ग्रेड मेटालिस्टिक कैंसर होने की जानकारी दी थी और साथ ही ये भी लिखा था कि वो कैंसर से संघर्ष करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वो हार माननेवालों में से नहीं हैं.

गौरतलब है कि मुम्बई लौटने से पहले, सोनाली बेंद्रे ने रविवार की दोपहर को ट्वीट कर इस बात की खुशी जताई थी कि वो वापस भारत आ रही हैं और अपने घर लौट रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
'शोले' से लेकर 'सिंघम रिटर्न' तक, 15 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
'शोले' से 'सिंघम रिटर्न' तक, 15 अगस्त पर इन फिल्मों ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षत, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षत, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
नंबरिंग में हुई गलती तो अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, यूजर्स मजे लेते हुए बोले- 'सही किया वरना जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट हो जाता'
नंबरिंग में हुई गलती तो अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget