एक्सप्लोरर

'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, सोमी अली बोलीं- 'नौकरों ने बताया कि...'

 Somy Ali: सोमी अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में बात की और खुलासा किया कि कैसे इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी.

Somy Ali On Salman-Aishwarya Relationship: कभी ऐश्वर्या राय और सलमान खान के अफेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे. इस एक्स कपल को 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म, ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि  कुछ सालों के बाद, 2002 में एक्टर के अपमानजनक व्यवहार की वजह से इनता रिश्ता टूट गया था. इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की है और अब वे एक बेटी आराध्या की मां भी हैं. वहीं सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं. वैसे  ऐश्वर्या से पहले सलमान सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में थे. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी ने हाल ही में ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते के बारे में कुछ अनसुने किस्से शेयर किए.

कैसे ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी चढ़ी थी परवान?  
सलमान खान 1991 से 1999 तक सोमी अली के साथ रिश्ते में थे और फिर यह जोड़ी टूट गई और फिर एक्टर को ऐश्वर्या राय से मोहब्बत हो गई. हाल ही में जूम से बातचीत में सोमी अली ने खुलासा किया कि ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता कैसे परवान चढ़ा.  अभिनेत्री ने बताया कि हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग चल रही थी और उन्होंने सलमान को फोन किया था लेकिन उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया.

सोमी ने कहा, "शूटिंग चल रही थी जब मैंने सलमान को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. फिर मैंने संजय लीला भंसाली को फोन किया और उन्होंने कहा, 'वह अभी आपसे बात नहीं कर सकते क्योंकि वह एक शॉट में हैं. अगर वह एक शॉट में है, तो आप इसे निर्देशित क्यों नहीं कर रहे हैं? आप मेरा फोन क्यों उठा रहे हैं?' मेरे इस लॉजिक को सुनकर भंसाली को समझ नहीं आया कि वे क्या कहें."

सलमान के जिम आने लगी थीं ऐश्वर्या
इसी इंटरव्यू में, सोमी अली ने खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के जिम में आना शुरू कर दिया था. जहां वह और अभिनेता ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे. यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी जिम में शुरू हुई थी? इस पर सोमी ने बताया, "नहीं, ऐश्वर्या और सलमान को हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था. मुझे अंदर के नौकरों से जानकारी मिल रही थी जिन्होंने मेरा साइड लिया. मैं अपने दिल में जानती थी कि उनका रिश्ता कुछ ऐसा था जो खिलने वाला था. मुझे पता था कि अब समय आ गया है मुझे छोड़ देना चाहिए."

ऐश्वर्या ने सलमान से अपने ब्रेकअप की वजह का किया था खुलासा
ऐश्वर्या राय ने सलमान के साथ ब्रेकअप के बाद कभी भी इस बारे में बात नहीं की और हमेशा इसे नजरअंदाज किया. हालांकि साल  2002 में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने सलमान से अपने ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया था. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे वह अभिनेता के सबसे बुरे दौर में उनके साथ खड़ी रहीं और बदले में उन्हें एक्टर के अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि जब वह उनका फोन नहीं उठा रही थीं तो सलमान ने उन्हें परेशान किया और खुद को चोट पहुंचाने की भी कोशिश की और इन सभी कारणों से, किसी भी अन्य स्वाभिमानी महिला की तरह, उन्होंने वह रिश्ता खत्म कर दिया था.

ये भी पढ़ें- कई लग्जरी गाड़ियां और 166 करोड़ का बंगला, बेहद अमीर हैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, जानें नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget