एक्सप्लोरर

जब सोहा अली खान ने डरते हुए पानी में लगाई थी छलांग, 'रंग दे बसंती' के उस सीन को बताया 'खौफनाक'

Rang De Basanti water scene: जब सोहा को यह पता चला की वह पहली ऐसी सदस्य होंगी जो बिना किसी हार्नेस के 'रंग दे बसंती' में पानी में कूदने वाली सीन करेंगी, तब उन्हें बेहद डर लग रहा था.

अभिनेत्री सोहा अली खान इन दिनों 'ऑल अबाउट हर' को लेकर चर्चा में है. इस पॉडकास्ट शो में वो नामचीन शख्सियतों से तो रूबरू होंगी ही, साथ ही अपने कुछ रोचक किस्से भी सुनाएंगी. ऐसे किस्से जो एक महिला की कमजोरी और ताकत दोनों को बयां करते हैं, जैसे रंग दे बसंती का पानी में कूदने वाला सीन!

सोहा के लिए रंग दे बसंती का पानी में कूदने वाला सीन था डरावना
अभिनेत्री ने हाल ही में शो के प्रमोशन के दौरान बातचीत की, जिसमें सोहा ने बताया कि उन्हें गाना 'रंग दे बसंती' में पानी में कूदने वाले सीन को शूट करते वक्त बेहद डर लग रहा था. वह और भी ज्यादा डर गईं थीं, जब उन्हें पता चला कि वे टीम की पहली ऐसी सदस्य होंगी जो बिना किसी हार्नेस के यह स्टंट करेंगी.

शूटिंग के दौरान पूरे देश में घूमने का मौका मिला
अभिनेत्री ने बताया, "फिल्म 'रंग दे बसंती' की शूटिंग में लगभग एक साल लगा था, क्योंकि हम राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और मुंबई जैसे कई शहरों में गए. शूटिंग के दौरान हमें पूरे देश में घूमने का मौका मिला. इस दौरान पूरी टीम, कलाकारों और किरदारों के साथ एक गहरा रिश्ता बन गया था. यह हमारे लिए सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव था, और दर्शकों ने भी इसे खूब प्यार भी दिया था."

'मस्ती की पाठशाला' गाने का खास सीन
इसके बाद उन्होंने उस खास सीन के बारे में बताया जो 'मस्ती की पाठशाला' गाने पर फिल्माया गया था.सोहा ने कहा, "यह सीन जयपुर के पास एक किला है, वहीं शूट हुआ था. जब शूटिंग हो रही थी तो सबको समझ आ गया था कि मुझे ऊंचाई से कूदने में डर लग रहा है. उन्होंने मुझसे कहा था कि इसमें कोई हार्नेस (सुरक्षा बेल्ट) नहीं है. मैं उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नई थी, तो मुझे नहीं पता था कि कूदते समय ग्रैविटी की स्पीड से नहीं कूदना होता और ये सब कोई समझाता भी नहीं था. मैं अंदर से डर रही थी, लेकिन ऊपर से जोश में थी कि अगर सब कर रहे हैं तो मैं भी करूंगी."

उन्होंने आगे कहा, "वो पानी भी शायद साफ नहीं थी, फिर हमारे डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि सोहा को सबसे पहले कूदना होगा, क्योंकि वो भी लड़कों की तरह है. फिर मैंने भी कहा, 'ठीक है, करूंगी.' लेकिन जब मैं किले की ऊंचाई पर पहुंची, तो डर के मारे मैं मना करने लगी. तभी मुझे बताया गया कि हार्नेस है. यह सुनकर राहत मिली, लेकिन फिर भी वह पल बहुत डरावना था."

सोहा का पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' 22 अगस्त से यूट्यूब पर स्ट्रीम होगा.

ये भी पढ़ें:-'वॉर 2' और 'कुली' के आगे भी खूब दहाड़ रही 'महावतार नरसिम्हा', शानदार है 27 दिनों का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'कुछ सितारे खाकी पहनकर जमीन पर चमकते हैं', यूपी पुलिस के एंथम की बिग बी ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यूपी पुलिस का एंथम, तारीफ में कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget