एक्सप्लोरर

Sky Force Box Office Collection Day 18: 'पुष्पा 2' ने 50वें दिन जितना कमाया था, उतना भी नहीं कमा पा रही 'स्काई फोर्स'

Sky Force Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की हालत बॉक्स ऑफिस पर इतनी खराब हो गई है कि ये अब कुछ लाख में ही आकर सिमट गई है.

Sky Force Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करके मेकर्स बॉक्स ऑफिस में जो फायदा उठाना चाहते थे, वो उन्हें शुरुआती दिनों में उठाया भी. फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ी बन गई. लेकिन पहले देवा फिर विदामुयार्ची, थंडेल, लवयापा और बैडऐस रविकुमार के रिलीज होते ही फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट आई.

फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई के आज से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 18वें दिन 5 बजे तक कितनी कमाई की है. कमाई से जुड़े ये आंकड़े 10:30 बजे तक के हैं.

स्काई फोर्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

स्काई फोर्स ने मेकर्स के बताए आंकड़ों के मुताबिक, 10 दिन में 119.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 1.6 करोड़, 12वें दिन 1.35 करोड़, 13वें दिन 1.5 करोड़, 14वें दिन 1.1 करोड़ कमाए. 15वें दिन फिल्म की कमाई 80 लाख रही.

हालांकि, 16वें और 17वें दिन वीकेंड का फायदा मिला तो फिल्म की कमाई भी बढ़ी. इन दो दिनों में फिल्म ने लगातार 1.6 करोड़ रुपये 1.85 रुपये कमाते हुए कुल 129.3 करोड़ रुपये कमा लिए.

पुष्पा 2-स्काई फोर्स कनेक्शन

आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खराब दिख रही है. फिल्म का ऐसा हाल है कि ये उतना भी नहीं कमा पा रही, जितना पुष्पा 2 ने 50वें दिन (50 लाख) कमाया था. अभी तक फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये ही कमाए हैं. टोटल कलेक्शन 129.75 करोड़ हो चुका है ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

स्काई फोर्स अक्षय की टॉप 10 फिल्मों में शामिल

स्काई फोर्स भले हिट न हो पाई हो, लेकिन अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इस लिस्ट में हाउस फुल 4 (206 करोड़), गुड न्यूज (201.14 करोड़), मिशन मंगल (200.16 करोड़), सूर्यवंशी (195.4 करोड़), 2.0 (188 करोड़), केसरी (153 करोड़), ओएमजी 2 (150 करोड़), टॉयलेट एक प्रेमकथा (133.60 करोड़) और राउडी राठौर (131 करोड़) शामिल थीं. इसमें अब 10वें नंबर पर स्काई फोर्स (129.42) करोड़ रुपये आ गई है.

स्काई फोर्स का बजट और स्टारकास्ट

स्काई फोर्स की प्रोडक्शन कॉस्ट 160 करोड़ रुपये के आसपास है. संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया साथ में दिखे हैं. सारा अली खान में अहम भूमिका में हैं. बता दें कि फिल्म अभी तक बजट का सिर्फ 81 प्रतिशत हिस्सा ही निकाल पाई है. यानी फिल्म 19 प्रतिशत और कमाएगी तब जाकर बजट के पास पहुंच पाएगी.

और पढ़ें: असल में यहां फ्लॉप हो गई है 'पुष्पा 2'! ब्लॉकबस्टर कहने वाले जान लें पूरी गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात
फैन की इस हरकत पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- वीडियो क्यों बना रहा है?
Box Office: 8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'AI से बनाई गई हर बात पर यकीन...', धर्मेंद्र के पहले परिवार से अनबन के रूमर्स पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
धर्मेंद्र के पहले परिवार से है हेमा मालिनी की अनबन? दिग्गज अभिनेत्री ने बता दिया सच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget