एक्सप्लोरर

Guru Randhawa Birthday Special: इनके एक गाने को मिले हैं 110 करोड़ व्यूज, कभी शादियों में गाते थे गाना

Guru Randhawa Birthday Special: गुरु रंधावा के गानों को मिलियन्स में नहीं बल्कि बिलियन्स में व्यूज मिलते हैं. उनके बर्थडे के मौके पर जानिए कैसे शादियों में गाते-गाते वो आज टॉप के सिंगर बन चुके हैं.

'कत्ल', 'अजुल', 'सिर्रा', 'लाहौर' और 'हाई रेटेड गबरू' जैसे गाने आजकल जनरेशन 'जी' की प्लेलिस्ट में धूम मचा रहे हैं. इन गानों को मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने आवाज दी है, जिन्होंने अपनी जादुई आवाज और अनूठे अंदाज से पंजाबी और बॉलीवुड संगीत की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है. उनके गाने न सिर्फ युवाओं के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि उनकी हर बीट पर थिरकने को मजबूर भी करते हैं.

गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है और उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था. बताया जाता है कि गुरु को बचपन से ही म्यूजिक की ओर झुकाव था और जब वह स्कूल में पढ़ाई करते थे तो वहां सिंगिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करते थे.

शादियों में गाते थे गुरु रंधावा

गुरु ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे स्टेज शो और शादियों में सिंगिंग करके की. यहीं से उनका सिंगिंग सफर शुरू हुआ और 2012 में गुरु का पहला गाना 'सेम गर्ल' रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने सिंगर अर्जुन के साथ काम किया.

हालांकि, यह गाना ज्यादा सफल नहीं रहा. इसके बाद 2013 में उन्होंने अपनी पहली एल्बम 'पेज वन' रिलीज की, लेकिन असली सफलता 2015 में आए गाने 'पटोला' से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस गाने को उन्होंने मशहूर रैपर बोहेमिया के साथ गाया. ऐसा बताया जाता है कि गुरशरणजोत सिंह रंधावा को 'गुरु' नाम रैपर बोहेमिया ने दिया, जिससे उनकी किस्मत भी बदल गई.

लाखों नहीं करोड़ों व्यूज मिलते हैं गुरु के गानों को

'पटोला' से मिली सफलता को गुरु रंधावा ने खुद पर हावी होने नहीं दिया और उन्होंने 'लाहौर', 'हाई रेटेड गबरू', 'सूट', 'बन जा रानी', 'मेड इन इंडिया', 'ईशारे तेरे', 'तेरे ते', 'स्लोली स्लोली' और 'दारु वारगी' जैसे मशहूर गाने गाए. उनके गाने 'लाहौर' को यूट्यूब पर 1.1 बिलियन से अधिक और 'हाई रेटेड गबरू' को 1.2 बिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं. गुरु के कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें 500 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं और आज भी शादियों और पार्टियों में जमकर बजते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

पंजाबी गानों के जरिए सफलता का स्वाद चखने वाले गुरु ने 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सूट सूट करदा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 'तुम्हारी सुलु', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'नवाबजादे' और 'ब्लैकमेल' जैसी फिल्मों में भी गाने गाए.

हाल ही में, उनके गाने 'अजुल' को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. उनके इस गाने में स्कूली लड़कियों की छवि को खराब करने का आरोप लगा है. इस विवाद के बीच यह गाना युवाओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है और यूट्यूब पर इस गाने को 40 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
15 साल बाद 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर लगी मुहर, जोया अख्तर ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget