एक्सप्लोरर

फायरिंग मामले में सिंगर फाजिलपुरिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले - 'मुझे बदनाम करने की साजिश है..'

Singer Rahul Fazilpuria: सिंगर फाजिलपुरिया पर कुछ दिन पहले गोलियों से हमला किया गया था. जिसके बाद उनका एक बयान काफी वायरल हुआ. हालांकि अब इसे राहुल ने फेक बताया है.

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया ने उनपर पर हुए हमले को लेकर खुलकर बात की. सिंगर उस हमले के 1 हफ्ते बाद मीडिया के सामने आए और इस घटना पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. इस दौरान सिंगर ने कहा कि, उनकी गोली चलाने वालों से कोई दुश्मनी नहीं है. उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है.  

हमलावरों से नहीं थी कोई दुश्मनी

राहुल फाजिलपुरिया ने बताया कि, ‘उस दिन मैं गांव जा रहा था, अचानक किसी गाड़ी ने कट मारकर रास्ता रोका. मैंने देखा तो उन लड़कों के हाथ में पिस्टल थी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलाने वालों से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी. साथ ही जिन 3 लोगों के ((सुनील सरधानिया, दीपक नांदल और इंद्रजीत यादव))  सामने आए उनसे भी मेरी ना दोस्ती है, ना दुश्मनी.’

5 करोड़ रूपये के लेनदेन पर क्या बोले राहुल?

इस मामले पर सफाई देते हुए राहुल ने कहा कि, मेरे स्टार बनने में टी-सीरीज जैसे बड़े लेबल्स का हाथ, करोड़ों की पेमेंट उनके अकाउंट में आई है, वो हिसाब भेज दें, अगर मैं देनदार हूं तो मैं दे दूंगा अगर वो हैं तो वो दे दें. किसी ने पैसे को लेकर कोई धमकी नहीं दी थी. सिद्धू मूसेवाला की घटना के वक्त मैंने सवाल उठाए थे, तभी से कुछ लोग मुझसे नाराज हैं.

20 दिन पहले वापस ली गई सुरक्षा

सिक्योरिटी हटने पर राहुल ने कहा कि, ‘जब ये हटी तो सोचा लाइसेंस लेकर खुद बंदूक रख लूं. म्यूजिक इंडस्ट्री को टारगेट किया जा रहा है, साथ ही एक नया तरीका चल पड़ा है. पहले गोली चलाओ फिर पैसे मांगो. इससे पुलिस को लगेगा आपसी लेन-देन का मामला है.

फोन पर मिली थी फाजिलपुरिया को धमकी

फाजिलपुरिया ने आगे ये भी बताया कि उन्हें हमले से पहले फोन पर धमकी मिली थी. जो पंजाबी भाषा में थी. उन्हें कहा गया था कि घर-परिवार की जानकारी है, पैसे का इंतजाम करो. वो नाम मैंने पुलिस को बता दिया है, मीडिया में उजागर वहीं करना चाहता. बस यही कहूंगा कि म्यूजिक इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. ये विदेश भागकर पैसा कमाने का नया तरीका अपनाया जा रहा. इसके साथ ही राहुल ने पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा जताया.

ये भी पढ़ें -

OTT डील से The Raja Saab ने कमा लिए 100 करोड़, रिलीज़ से पहले ही प्रभास की फिल्म को जबरदस्त प्रॉफिट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget