एक्सप्लोरर

Siddharth Ray Birth Anniversary: 'बेवफाई' करके ही हिंदी सिनेमा में आ पाए थे सिद्धार्थ, फिर जिंदगी ने दे दिया दगा

Siddharth Ray: वह बेहद कम समय के लिए पर्दे पर नजर आए, लेकिन अपनी छाप जरूर छोड़ गए. बात हो रही है सिद्धार्थ रे की, जिन्होंने आज ही के दिन इस धरती पर कदम रखा था.

Siddharth Ray Unknown Facts: 19 जुलाई 1963 के दिन मुंबई में रहने वाले मराठी जैन परिवार में जन्मे सिद्धार्थ रे को बचपन से ही एक्टर बनने के टिप्स मिलने लगे थे. दरअसल, सिद्धार्थ के नाना निर्माता-निर्देशक और अभिनेता वी शांताराम थे. उन्हें इस बात का एहसास काफी पहले हो गया था कि सिद्धार्थ में बेहतरीन अभिनेता बनने के गुण हैं. यही वजह रही कि उन्होंने अपने नाती को बचपन से ही तराशना शुरू कर दिया था. बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको सिद्धार्थ की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

नाना ने ही कराया था डेब्यू

बता दें कि वी शांताराम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दौर के बड़े नाम थे. उन्होंने 1977 में मराठी फिल्म चानी बनाई थी, जिसके माध्यम से सिद्धार्थ ने पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दी थी. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नाना की बदौलत सिद्धार्थ को मराठी फिल्मों में काम तो मिल गया, लेकिन हिंदी सिनेमा में कदम जमाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. 1980 के दौरान सिद्धार्थ ने पहली हिंदी फिल्म थोड़ी सी बेवफाई की. इसमें शबाना आजमी और राजेश खन्ना ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. वहीं टीनएजर कपल की भूमिका में सिद्धार्थ और पद्मिनी कोल्हापुरे थे.

फिल्मों में आने के लिए बदला था नाम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिद्धार्थ रे का असली नाम सुशांत रे था. हिंदी फिल्मों की दुनिया में दस्तक देने से पहले उन्होंने अपना नाम सिद्धार्थ रखा था. थोड़ी सी बेवफाई के बाद सिद्धार्थ ने गंगा का वचन, वंश, युद्धपथ, परवाने, बाजीगर, मिलिट्री राज, बिच्छू, पिता, जानी दुश्मन: एक अनोखी प्रेम कहानी आदि फिल्मों में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई चरस: ए ज्वॉइंट ऑपरेशन थी.

श्रीदेवी की 'हमशक्ल' से की थी शादी

सिद्धार्थ रे ने साल 1999 के दौरान अभिनेत्री शांतिप्रिया से शादी की थी, जो श्रीदेवी की हमशक्ल कही जाती थीं. कहा जाता है कि दोनों का अफेयर काफी समय से चल रहा था. शांतिप्रिया ने साल 1991 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म सौगंध से बॉलीवुड डेब्यू किया था और जमकर बोल्ड सीन दिए थे, जिससे वह चर्चा में आ गई थीं. बता दें कि साल 2004 के दौरान हार्ट अटैक से सिद्धार्थ की मौत हो गई. सिद्धार्थ के निधन के बाद शांतिप्रिया ने अपना परिवार चलाने के लिए कई छोटे-छोटे किरदार निभाए और सीरियल्स में भी काम किया.

ऐश्वर्या को घर में देखते ही खुश हो जाते हैं अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने बताई थी क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
9 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
24 साल के क्रिकेटर यशस्वी को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस, तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 42 दिनों का कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 42 दिनों का कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget