एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह की '83' से अपनी फिल्म 'जर्सी' की तुलना पर शाहिद कपूर ने कही ये बड़ी बात

अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह रणवीर सिंह की क्रिकेट पर आधारित फिल्म '83' देखने का इंतजार कर रहे हैं. उनका मानना है कि क्रिकेट पर ही बनी उनकी अगली फिल्म 'जर्सी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' की अलग-अलग पहचान होगी.

बॉलीवुड के दो मशहूर कलाकार रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अगले साल अपनी-अपनी बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं. दोनों फिल्में क्रिकेट पर आधारित है. रणवीर जहां '83' में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं वहीं शाहिद फिल्म जर्सी में नजर आएंगे, उनकी यह फिल्म भी क्रिकेट के ऊपर आधारित होगी. लिहाजा दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट एक जैसा होने की वजह से इनकी तुलनाएं भी होने लगी है. दोनों फिल्मों को एक दूसरे से अलग बताते हुए शहिद कपूर ने अब एक बयान दिया है.

अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि वह रणवीर सिंह की क्रिकेट पर आधारित फिल्म '83' देखने का इंतजार कर रहे हैं. उनका मानना है कि क्रिकेट पर ही बनी उनकी अगली फिल्म 'जर्सी' और रणवीर सिंह की फिल्म '83' की अलग-अलग पहचान होगी.

शाहिद 'जर्सी' में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म इसी नाम की तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है. यह फिल्म 28 अगस्त, 2020 को रीलीज होगी. रणवीर सिंह की '83' कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में, विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर भारत को मिली शानदार जीत की कहानी बताती है. रणवीर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में होंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में आएगी.

शाहिद ने कहा, “'83' एक अद्भुत विषय है और मैं फिल्म के निर्माताओं को शुभकामनाएं देता हूं. यह 1983 विश्व कप में भारत की जीत के बारे में है और मुझे लगता है कि हर कोई इसे देखना चाहेगा.”

उन्होंने पत्रकारों को बताया, “'जर्सी' एक इंसान की व्यक्तिगत यात्रा है और इसने मुझे गहराई से छुआ है. यह बहुत ही भावुक फिल्म है. मैं अनुमान लगा रहा हूं कि दोनों फिल्मों की अपनी एक अलग पहचान है. मैं खुद '83' को देखने के लिए उत्सुक हूं.’’

38 साल अभिनेता बुधवार को ग्लोबल स्पा फिट एन फैब अवार्ड्स में बोल रहे थे.

इस साल रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म में अभिनेता किरदार और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया. शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, साउथ की मशहूर फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक फिल्म है. इस फिल्म की सफलाता से शाहिद कपूर के हौसले बुलंद हैं.

यहां पढ़ें

'कबीर सिंह' के बाद 'जर्सी' में क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देंगे शाहिद कपूर, यहां देखिए खास तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर शाहिद कपूर ने दिया ये बयान

Kabir Singh: इमोशनल सीन में शाहिद कपूर के हकीकत में खड़े हो गए थे रोंगटे, तस्वीर वायरल हुई तो आया ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget