एक्सप्लोरर

शाहरुख खान करेंगे 'स्त्री 2' के डायरेक्टर संग काम, 'किंग' के बाद इन दो फिल्मों से मचाएंगे धमाल

Shah Rukh Khan To Work With Stree 2 Director: 'किंग' के बाद शाहरुख खान दो और फिल्मों से धमाल मचा सकते हैं. खबर है कि सुपरस्टार अमर कौशिक और दिनेश विजान के साथ एक एडवेंचर फिल्म करने वाले हैं.

Shah Rukh Khan To Work With Stree 2 Director: 'जवान' के बाद शाहरुख खान को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. उनकी अगली फिल्म किंग खान है जिसमें वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है, सुपरस्टार के 'पठान 2' की तैयारियों की भी खबरें हैं. वहीं अब एक खबर ये आ रही है कि किंग खान 'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ काम करने वाले हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान अमर कौशिक और दिनेश विजान के साथ एक एडवेंचर फिल्म करने वाले हैं. वे दो तीन फिल्में लाइन-अप करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने पिछले कुछ महीनों में लगभग हर फिल्म मेकर से मुलाकात की है. अब वे अमर कौशिक और दिनेश विजान की 'स्त्री 2' टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं.

फिल्म मेकर्स के साथ बातचीत जारी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है- 'अमर और दीनू के पास शाहरुख के लिए एक बड़ी साहसिक फिल्म है और वे कॉलाबोरेशन के बारे में सोच रहे हैं. ये फिल्म स्त्री यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी बल्कि एक नई शुरुआत होगी. शाहरुख खान के डायरेक्टर्स के साथ दो से तीन मीटिंग हो चुकी हैं और अब सुपरस्टार के फैसले का इंतजार है.'

साउथ में भी ऑप्शन तलाश रहे शाहरुख खान
बता दें कि मैडॉक फिल्म के अलावा शाहरुख खान कॉमिक एक्शन थ्रिलर भी करने वाले हैं. इसके लिए वे राज और डीके से बात कर रहे हैं. वे उनके साथ एक फिल्म करना चाहते हैं. एडवेंचर फिल्म और कॉमिक एक्शन थ्रिलर के अलावा वो एक्शन फिल्मों के लिए साउथ के कुछ फिल्म मेकर्स से भी बातचीत कर रहे हैं. हालांकि अभी इस पर बात नहीं बन पाई है. 

ये भी पढ़ें: Devara Box Office Collection Day 7: 'देवरा' ने हफ्ते भर में किया रिकॉर्ड ब्रेक कलेक्शन, 'टाइगर जिंदा है' को पछाड़ा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे, 2 बच्चों के हैं पैरेंट्स
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे, 2 बच्चों के हैं पैरेंट्स
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget