सलमान खान के 'प्यार करोना' गाने पर शाहरुख ने दिया रिएक्शन, कहा- भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है
इस गाने के सलमान खान और हुसैन दलाल ने मिल कर लिखा है. वहीं, इस गाने में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है. गाने के साथ ही सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर दिया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड पर कई सालों से राज करने वाले शाहरुख खान और सलमान खान इन दिनों अपने अपने हिसाब से कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में सलमान ने आज अपनी आवाज़ में गाया हुआ एक गाना रिलीज़ किया, जिसपर शाहरुख खान ने मज़ेदार रिएक्शन दिया है.
आज शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन किया. इस दौरान फैंस ने उनके कई सवाल पूछे. इन्हीं में से एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या आपने सलमान का आज रिलीज़ हुआ गाना 'प्यार करोना' देखा है?
फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, "भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है." गौरतलब है कि शाहरुख अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए ही जाने जाते हैं.
आपको बता दें कि इस गाने के सलमान खान और हुसैन दलाल ने मिल कर लिखा है. वहीं, इस गाने में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है. गाने के साथ ही सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर दिया है.
कैसा है गाना? इस गाने में सलमान खान ने अपने फैंस को ये बताने की कोशिश की है कि कोरोना टाइम में वो घर पर क्या-क्या कर सकते हैं और कैसे अपने इस वक्त को और खास बना सकते हैं. साथ ही उन्होंने इसमें अपने फैंस को परिवार के साथ वक्त बिताने की सलाह भी दी है.
ये भी पढ़ें: जानें, आखिर क्यों आमिर खान और शाहिद कपूर कोरोना को मात दे चुके लोगों से ब्लड डोनेट करने की कर रहे हैं अपील
Lockdown: गरीबों की मदद के लिए आगे आए प्रकाश राज, बोले- लोन लेकर भी करूंगा हेल्प
























