एक्सप्लोरर

ज़ीरो के ट्रेलर लॉन्च पर शाहरुख खान ने की सलमान की तारीफ

फिल्म में अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ शामिल हैं. 'जीरो' की यह तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आ चुकी है. फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में हैं. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

 

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि वह अपनी फिल्म 'जीरो' में सलमान खान द्वारा कैमियो करने को लेकर बहुत ही भावुक हो गए थे. 'जीरो' का ट्रेलर शुक्रवार को शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ था. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब शाहरुख से पूछा गया कि सलमान फिल्म से कैसे जुड़े तो उन्होंने कहा, "आनंद (निर्देशक एल.राय) ने कुछ समय पहले कैटरीना कैफ से इस फिल्म के बारे में बात की थी और उस समय सलमान ने भी इस कहानी के बारे में सुना. इसके बाद सलमान ने फोन कर बताया कि उन्होंने कहानी सुनी है. संयोग यह था कि आखिर में मैंने फिल्म को हां कह दी और फिर उन्होंने कहा कि वह एक गीत के जरिए इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे. यह बहुत सम्मान और प्यार भरा फैसला था."

फिल्म में अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ शामिल हैं. 'जीरो' की यह तिकड़ी इससे पहले यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आ चुकी है. फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में हैं. फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

इसका ट्रेलर बीते रोज़ शुक्रवार को रिलीज़ किया गया. ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है. ट्रेलर की रिलीज़ के बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है. फिल्म में शाहरुख, कैटरीना, अनुष्का के अलावा ज़ीशान अय्यूब, तिग्मांशु धूलिया और और ब्रीज़ेंद्र कालरा जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं.

फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार की शाम को रिलीज़ किया गया. रेड चिलिज़ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस ट्रेलर को पहले 22 घंटों में ही 3 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा शाहरुख के फेसबुक पेज पर 'ज़ीरो' के ट्रेलर को 74 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. व्यूज़ के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि शाहरुख की ये फिल्म रिलीज़ होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget