एक्सप्लोरर

शाहरुख खान ने अनाउंस की बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Shah Rukh Khan Announces Aryan Khan Debut: शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के डेब्यू का ऐलान कर दिया है. उनके डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

Shah Rukh Khan Announces Aryan Khan Debut: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बाद अब उनके बेटे आर्यन खान भी शोबिज का हिस्सा बनने जा रहे हैं. किंग खान ने आर्यन खान के डेब्यू का ऐलान कर दिया है. आर्यन खान बहुत जल्द अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज अगले साल ओटीटी पर रिलीज होगी.

आर्यन खान बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनके डायरेक्शन में बन रही वेब सीरीज 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. खास बात ये है कि ये सीरीज शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए आर्यन खान के डेब्यू को कंफर्म किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स ने लिखा है- 'इस 2025: नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट गौरी खान के प्रोडक्शन और आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी एक अनूठी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आए हैं. नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा. एक बिल्कुल नई सीरीज में आर्यन खान के डायरेक्शन की पहली पेशकश, जल्द ही आ रही है.' 

शाहरुख खान ने अनाउंस किया बेटे का डेब्यू
शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आर्यन खान का डेब्यू अनाउंस किया है. उन्होंने कहा- ये एक खास दिन है जब दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है. आज का दिन और भी खास है क्योंकि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी नई सीरीज पेश करने के लिए अपनी जर्नी पर निकल पड़े हैं.

बेटे को सुपरस्टार ने दी नसीहत
किंग खान ने आगे लिखा- 'यहां अनटेम्ड कहानी है... कंट्रोल शोर है... वीभत्स सीन और ढेर सारा एंटरटेनमेंट और इमोशन्स हैं. आर्यन आगे बढ़ें और लोगों को एंटरटेन करें. और याद रखें, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है!'

ये भी पढ़ें: 'कंगुवा' को बॉबी देओल भी नहीं बचा पाए, 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, जानें कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था', बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर यामी गौतम हुईं इमोशनल
'ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था', बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर यामी गौतम हुईं इमोशनल
Saturday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' का तूफान, 'धमाल 4' ने भी दिखाया दम, 'वेलकम टू द जंगल' का खेल खत्म, जानें- कलेक्शन
सैटरडे को 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'धमाल 4' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' ने कितना कलेक्शन किया, जानें
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget