एक्सप्लोरर

Adipurush: 'संकटमोचन महाबली हनुमान' के 'लक्ष्मण' का प्रभास की फिल्म पर रिएक्शन, बोले- मेरे शो के डायलॉग्स, VFX आदिपुरुष से दस गुना बेहतर

Arun Mandola Reaction On 'Adipurush': 'संकटमोचन महाबली हनुमान' और 'विघ्नहर्ता गणेश' में लक्ष्मण की रोल निभाने वाले अरुण मंडोला ने 'आदिपुरुष' पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्म को निराशाजनक बताया है.

Arun Mandola Reaction On 'Adipurush': कृति सेनन और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं लेकिन मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है. दरअसल अब 'संकटमोचन महाबली हनुमान' और 'विघ्नहर्ता गणेश शो' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले एक्टर अरुण मंडोला का 'आदिपुरुष' को लेकर रिएक्शन सामने आया है.

फिल्म के खिलाफ निगेटिव रिएक्शंस का सिलसिला अब भी जारी है. इस बीच अरुण मंडोला 'आदिपुरुष' को देखना निराशाजनक बताते हुए फिल्म में बहुत सारी गलतियां होने की बात कही है. उनका कहना है कि वे फिल्म में मेकर्स की गलतियां देखकर परेशान हो गए हैं, वे फिल्म के डायलॉग्स, वीएफएक्स और कैरेक्टर्स के लुक्स को देखकर हैरान हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mr Mandola (@arun_mandola)

'कोई भी फिल्म में 100 गलतियां बता सकता है'
डीएनए की खबर के मुताबिक,अरुण मंडोला ने कहा- 'आदिपुरुष में काफी गलतियां हैं... कोई भी आम व्यक्ति फिल्म में 100 गलतियां बता सकता है... लोग रामायण और भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के लिए बहुत सम्मान रखते हैं और ऐसे में आदिपुरुष पर मेकर्स की गलतियां देखकर परेशान हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'आदिपुरुष में सबसे बड़ी समस्या मजबूत विश्वास की कमी है.... अगर आपमें किसी भी चीज को लेकर विश्वास की कमी है, तो रिजल्ट जीरो ही होगा. मैं डायलॉग्स, वीएफएक्स और कैरेक्टर्स के लुक्स को देखकर हैरान हूं... फिल्म में गलतियों की लिस्ट अनलिमिटेड है...'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mr Mandola (@arun_mandola)

अपने शो से की आदिपुरुष की तुलना
अपने शो संकटमोचन महाबली हनुमान और विघ्नहर्ता गणेश के बारे में बात करत हुए उन्होंने आगे कहा कि उनके शो के डायलॉग्स, वीएफएक्स और कैरेक्टर्स के लुक्स आदिपुरुष के मुकाबले दस गुना बेहतर हैं... फिल्म के डायलॉग्स हमारी युवा पीढ़ी के लिए सही नहीं है... फिल्म श्लोक सिखाने की बजाय बकवास बता रही है...

'ऐसी फिल्में सावधानी से बनाई जाए'
हमारी धार्मिक भावनाएं श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और से जुड़ी हुई हैं लेकिन फिल्म में उन्हें देखना दर्दनाक है. अगर कोई हमारे देवताओं के बारे में कुछ गलत करता है, तो हम चुप नहीं रह सकते और ऐसा फिल्मों को बहुत सावधानी से बनाए जाने की जरूरत होती है...'

ये भी पढ़ें:Adipurush BO Collection: अब तक बजट का आंकड़ा पार नहीं कर पाई आदिपुरुष, 8वें दिन की सिर्फ इतनी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
15 अगस्त पर 12 बजे तक 24 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947 का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget