एक्सप्लोरर

Adipurush BO Collection: अब तक बजट का आंकड़ा पार नहीं कर पाई आदिपुरुष, 8वें दिन की सिर्फ इतनी कमाई

Adipurush BO Collection: 'आदिपुरुष' का अपनी रिलीज के 8वें दिन का वर्ल्डवाइड क्लेक्शन 3.25 करोड़ रुपए रहा. यह थिएटर्स में 8 दिनों तक चलने वाली फिल्म की एक दिन की सबसे कम कमाई है.

Adipurush World Wide BO Collection: 'आदिपुरुष' को लेकर भारी विवादों के बाद अब फिल्म का डाउनफॉल शुरू हो गया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगी है. बेहतरीन शुरुआत के बाद अब फिल्म को लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स आने लगा है. 500 करोड़ के बजट में बनी 'आदिपुरुष' को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और फिल्म अब तक अपने बजट का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.

रामायण पर आधारित कृति-प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का अपनी रिलीज के 8वें दिन का वर्ल्डवाइड क्लेक्शन 3.25 करोड़ रुपए रहा. हैरत की बात ये है कि यह थिएटर्स में आठ दिनों तक चलने वाली फिल्म की एक दिन की सबसे कम कमाई है. ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, 'आदिपुरुष' की हिंदी स्क्रीनिंग ने सिर्फ 125 करोड़ रुपए की कमाई की है.

200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली तीसरी फिल्म
'आदिपुरुष' का नेट घरेलू कलेक्शन 263.15 करोड़ रुपए हो गया है. बॉलीवुड हंगामा की मानें तो 'द केरल स्टोरी' और 'पठान' के बाद 'आदिपुरुष' इस साल 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म है. बता दें कि इससे पहले केरल स्टोरी 241.95 करोड़ के साथ दूसरे नंबर और शाहरुख खान स्टारर पठान 543.05 करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. 

टी-सीरीज ने किया इतनी कमाई का दावा
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन की मानें तो 'आदिपुरुष' का अब तक का नेट वर्ल्डवाइड कलेक्शन 378.01 करोड़ रुपए है जबकि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज का दावा है कि फिल्म ने अपने 7वें दिन ही 410 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी.

नेपाल में बैन है फिल्म की स्क्रीनिंग
बहरहाल फिल्म अपने बजट को क्रॉस करती है या नहीं ये देखना अभी बाकी है. लेकिन फिल्म को लेकर जिस तरह से कॉन्ट्रोवर्सी बनी हुई है उसे देखकर यही लगता है कि फिल्म बजट पार कर बहुत ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी. गौरतलब है कि आदिपुरुष में किरदारों के डायलॉग्स और लुक्स को लेकर इसपर विवाद शुरू हुआ था जिसके चलते फिल्म को नेपाल में बैन भी कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ने दुबई में फिर की व्हाइट में ट्विनिंग, फैंस के साथ सेल्फी हुई वायरल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Alpha BO Collection Day 5: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने मंगलवार को दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?
'अल्फा' ने मंगलवार को दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget