एक्सप्लोरर

'गलत पिक्चर बनाएंगे तो कैसे चलेगी?' बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले Salman Khan

 Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर अपना रिएक्शन दिया. एक्टर ने कहा कि अगर गलत पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी?

 Salman Khan On Flop Films: हाल के दिनों में बॉलीवुड की कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं. हालांकि 'ब्रह्मास्त्र', 'पठान' और 'दृश्यम 2' जैसी कुछ फिल्मे ब्लॉक बस्टर भी रही हैं और टिकट खिड़की पर कमाई के नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं. वहीं लगातर फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों पर अब भाईजान यानी सलमान खान का रिएक्शन आया है.

फ्लॉप हो रही फिल्मों को लेकर क्या बोले सलमान खान
फ्लॉप हो रही फिल्मों पर सलमान खान ने कहा कि फिल्ममेकर 'गलत' कंटेंट बना रहे हैं. दरअसल फिल्मफेयर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बी टाउन के ‘सुल्तान’ ने कहा, “मैं लंबे समय से ये कह रहा हूं कि हमारी हिंदी फिल्में नहीं चल रही हैं. गलत पिक्चर बनाओगे तो कैसे चलेगी? आज फिल्ममेकर की इंडिया के बारे में एक अलग समझ है. उन्हें लगता है कि यह अंधेरी से कोलाबा तक है. जिन फिल्म मेकर्स से मैं मिला हूं और जिनके साथ बातचीत की है वे बहुत अच्छे हैं. वे उस तरह का कंटेंट बनाते हैं. हालांकि, हिंदुस्तान अलग है. वे रेलवे स्टेशनों के ईस्ट से शुरू होते हैं."

सलमान को ‘किसी का भाई किसी की जान’ हिट होने की उम्मीद
एक्टर ने ये भी कहा कि उनकी अगली रिलीज का भी ऐसा हाल नहीं होना चाहिए. सलमान ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मेरे शब्द मुझे काटने नहीं आएंगे. भारी नहीं पढ़ना चाहिए. यह (किसी का भाई किसी की जान) 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है और मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे पसंद करेगा.’

सलमान खान ने नए एक्टर्स को दी चुनौती
एक्टर की नई क्रॉप्स के बारे में अपने आइडिया शेयर करते हुए सलमान खान ने कहा कि वह और उनके समकालीन नए एक्टर्स को पैसे के लिए दौड़ाकर थका देंगे. सलमान ने कहा "वे सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सभी बहुत फोकस्ड हैं. लेकिन हम पांचों इसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले हैं. अब पांच में कौन है? शाहरुख, आमिर, मैं, अक्की और अजय. हम उन्हें उनके पैसे के लिए दौड़ाएंगे. हम जल्द ही रिटायर नहीं हो रहे हैं. हमारी फिल्में भी चलती हैं और इसलिए हम अपनी फीस बढ़ाते हैं. इसे देखते हुए, जब उनकी फिल्में नहीं चल रही होती हैं तब भी वे अपनी फीस बढ़ा लेते हैं. ”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

सलमान खान वर्क फ्रंट
बता दें कि सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म के तमाम गाने चार्ट बस्टर पर टॉप में हैं. वहीं सलमान की 'टाइगर 3' भी जल्द ही आने वाली है. 

ये भी पढ़ें:-Salman Khan On Death Threat: 'मै सब का भाई नहीं हूं...' सलमान खान ने जान से मारने की मिली धमकी मिलने पर तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35,000 फीट ऊपर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी, देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट ऊपर तोड़ा करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
The Pride of Bharat: भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी का बड़ा ऐलान, छत्रपति शिवाजी पर दो पार्ट में बनेगी फिल्म
The Pride of Bharat: भूषण कुमार और ऋषभ शेट्टी का बड़ा ऐलान, छत्रपति शिवाजी पर दो पार्ट में बनेगी फिल्म
'यह मूर्खों की दुनिया है...', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट
'यह मूर्खों की दुनिया है...', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget