एक्सप्लोरर

Video: सोनम के रिसेप्शन में सलमान ने गाया गाना तो शाहरुख ने किया डांस, एक ही फ्रेम में दोनों खान

सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो इतना दिलचस्प है कि इसमें सलमान खान अपनी फिल्म का गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' गाते नजर आ रहे हैं, वहीं शाहरुख खान उनके साथ डांस कर रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान ने भी शिरकत की. इस दौरान दोनों खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, फैंस इन दोनों को एक साथ एक फ्रेम में देखने का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा सोनम और आनंद के वेडिंग रिसेप्शन में कैमरे में कैद किया गया. वीडियो इतना दिलचस्प है कि इसमें सलमान खान अपनी फिल्म का गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' गाते नजर आ रहे हैं.

जहां सलमान खान गाना गा रहे हैं, वहीं शाहरुख खान उनके साथ डांस कर रहे हैं. वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं. बेटी की शादी की खुशी में रिसेप्शन पार्टी में सबसे ज्यादा डांस किया अनिल कपूर ने. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनिल कपूर ने अपना ब्लेजर भी उतार दिया और जम कर डांस कर रहे हैं.

इसके साथ ही आपके बता दें कि इस रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी से साथ पहुंचे थे. बात करें सलमान खान की तो वो सोनम की रिसेप्शन में कैटरीना कैफ के साथ शिरकत करते नजर आए. रिसेप्शन में पूरे परिवार समेत बॉलीवुड सितारों ने जमकर मस्ती की.

अपनी शादी में सोनम कपूर ने भारी गहनों के साथ लाल रंग का लहंगा पहना. सोनम ने डिजाइनर अनुराधा वकील द्वारा निर्मित लोत-मोटिफ पहना और पंजाबी दुल्हन के हाथ गहरे मरून रंग से सजे, वो दोनों हाथों की कलाइयों में 'चूड़ा' और 'कलीरें' पहने हुई थीं. उन्होंने माथा-पट्टी भी पहनी हुई थी.

अपनी शादी में दूल्हे आनंद ने राघवेंद्र राठौर द्वारा निर्मित शेरवानी पहनी. उनकी शेरवानी वीज और क्रीम 'साफे' के साथ थी. बता दें कि सोनम और आनंद की शादी बांद्रा में हुई. इस खास दिन पर उनको दुआएं देने परिवार के सभी सदस्यों के साथ साथ बॉलीवुड के भी कई करीबी लोग पहुंचे.

सोनम के पिता और अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे थे, जबकि भाई-बहनों में इस खास दिन जाह्नवी, खुशी, अंशुला, शनाया और अर्जुन पारंपरिक पोशाक में नजर आए. इस खास मौके पर परिवार के सदस्य बोनी कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget