एक्सप्लोरर

Salaar vs Dunki: पर्दे पर आते ही इन साउथ फिल्मों ने किया 'डंकी' को साइडलाइन... 'सालार' का भी हुआ पत्ता साफ, जानें शाहरुख-प्रभास की फिल्म का संडे कलेक्शन

Salaar vs Dunki: 'डंकी' और 'सालार' इस गुरुवार तक हर रोज करोड़ों कमा रही थी. लेकिन शुक्रवार को कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी जिसके चलते दोनों की फिल्मों का खेल खत्म होता दिखाई दे रहा है.

Salaar vs Dunki: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही थी. वहीं प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' ने भी 22 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक दी थी. फिल्म फैंस को पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. लेकिन अब दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आ गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'डंकी' ने रिलीज के चौथे रविवार (25वें दिन ) को सिर्फ 0.84 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. वहीं 'सालार' ने भी (24वें दिन) महज 0.45 करोड़ रुपए कमाए हैं. बता दें कि दोनों ही फिल्में इस गुरुवार तक हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही थी. लेकिन शुक्रवार को कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी जिसके चलते शाहरुख खान और प्रभास की फिल्मों का खेल खत्म होता दिखाई दे रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

एक साथ रिलीज हुई कई फिल्में
दरअसल 12 जनवरी को थिएटर्स में कई साउथ फिल्में रिलीज हुईं. इनमें ज्यादातर साउथ सुपरस्टार्स की वो फिल्में थीं जिनका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. इनमें महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' शामिल है. दोनों ही फिल्में रिलीज के बाद से हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है. जहां 'गुंटूर कारम' ने तीन दिनों में 58 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं तो वहीं 'हनुमान' ने भी 30 करोड़ स ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

साउथ फिल्मों ने काटा 'डंकी'-'सालार' का पत्ता?
'गुंटूर कारम' और 'हनुमान' के अलावा 'अयलान' और 'कैप्टन मिलर' ने भी बड़े पर्दे पर एंट्री की. वहीं कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' भी 12 जनवरी को ही थिएटर्स में रिलीज हुई. ऐसे में इन फिल्मों के पर्दे पर आते ही 'डंकी' और 'सालार' का पत्ता साफ होता दिख रहा है. 

खत्म हुआ 'डंकी'-'सालार' का खेल!
बता दें कि शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 224.06 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. वहीं प्रभास की 'सालार' ने भी 403.4 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन कर लिया है. हालांकि अब दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी है और पर्दे से उतरती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: Merry Christmas Box Office Collection Day 3: साउथ फिल्मों से क्लैश का खामियाजा भर रही 'मैरी क्रिसमस'? तीसरे दिन भी नहीं हुई दमदार कमाई

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget