एक्सप्लोरर

Merry Christmas Box Office Collection Day 3: साउथ फिल्मों से क्लैश का खामियाजा भर रही 'मैरी क्रिसमस'? तीसरे दिन भी नहीं हुई दमदार कमाई

Merry Christmas Box Office Collection Day 3: 'मैरी क्रिसमस' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिसपॉन्स मिलता दिखाई नहीं दे रहा है.

Merry Christmas Box Office Collection Day 3: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. दर्शकों को फिल्म का इंतजार था और 12 जनवरी को फिल्म की रिलीज के साथ ये इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिसपॉन्स मिलता दिखाई नहीं दे रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई साउथ फिल्मों से टकराई है और ऐसा लग रहा है कि कैटरीना की फिल्म क्लैश का शिकार हो गई है. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन 3.45 करोड़ तक में ही सिमटकर रह गया. अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक (शाम 6 बजे तक) 2.21 करोड़ का बिजनेस किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म का कलेक्शन 8.11 करोड़ रुपए हो गया है.

Day 1  ₹ 2.45 करोड़
Day 2  ₹ 3.45 करोड़
Day 3  ₹ 2.21 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
कुल ₹ 8.11 करोड़

साउथ मूवीज के साथ क्लैश, 'मैरी क्रिसमस' को पड़ा भारी
बता दें कि 12 जनवरी को साउथ की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' शामिल है. इसके अलावा 'कैप्टन मिलर' और साई-फाई फिल्म 'अयलान' भी थिएटर्स में 12 जनवरी को ही रिलीज हुई. इन तमाम फिल्मों का कलेक्शन अब तक कैटरीना-विजय की 'मैरी क्रिसमस' से ज्यादा है. ऐसे में कहा जा सकता है कि 'मैरी क्रिसमस' को साउथ की मूवीज के साथ क्लैश का काफी नुकसान हुआ है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कई बार पोस्टपोन हुई 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज डेट
'मैरी क्रिसमस' की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोट हो चुकी है. पहले फिल्म 8 दिसंबर, 2022 को ही रिलीज होने वाली थी. इसके बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट एक साल आगे बढ़ा दी और फिल्म के 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने की अनाउंसमेंट की. हालांकि फिल्म तब भी रिलीज ना हो सकी और आखिरकार इसने 12 जनवरी को स्क्रीन पर दस्तक दी.

ये भी पढ़ें: Hanuman Box Office Collection Day 3: 'गुंटूर कारम' के आगे भी चला 'हनुमान' का बोलबाला! तीसरे दिन भी करोड़ों छाप रही तेजा सज्जा की फिल्म

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान Vs सलमान खान: कौन हैं ज्यादा अमीर? बॉलीवुड के 'सुल्तान' और 'किंग' की नेटवर्थ जानें
शाहरुख खान Vs सलमान खान: कौन हैं ज्यादा अमीर? बॉलीवुड के 'सुल्तान' और 'किंग' की नेटवर्थ जानें
Dhurandhar 2 Box Office: तेलुगु वर्जन में भी 'धुरंधर 2' ने किया बमफाड़ कलेक्शन, रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन रणबीर और ऋतिक की फिल्मों को नहीं दे पाई मात
तेलुगु वर्जन में भी 'धुरंधर 2' ने किया बमफाड़ कलेक्शन, लेकिन रणबीर और ऋतिक की फिल्मों को नहीं दे पाई मात
भूमिका चावला ने याद किए पुराने दिन, बताया मुश्किल वक्त में मां बनी थीं ढाल
भूमिका चावला ने याद किए पुराने दिन, बताया मुश्किल वक्त में मां बनी थीं ढाल
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
Embed widget