एक्सप्लोरर

Salaar Re Release Advance Booking: री-रिलीज में 'बाहुबली' को मात देगी 'सालार'? एडवांस बुकिंग में बेचे ताबड़तोड़ टिकट

Salaar Re Release Advance Booking: 'सालार' 21 मार्च को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है. री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है जिसमें फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है. 

Salaar Re Release Advance Booking Collection: प्रभास की 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सालार' एक बार फिर पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. अब ये फिल्म फिर से रिलीज होने जा रही है. री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है जिसमें फिल्म शानदार बिजनेस कर रही है. 

'सालार' 21 मार्च को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है. री-रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है जिसमें 'सालार' धड़ाधड़ टिकट बेच रही है. 'सालार' की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए दो दिन हुए हैं और सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में 50 हजार टिकट बेच लिए हैं.

दो दिन में बेच डाले इतने टिकट
'सालार' ने री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही 25 हजार रुपए टिकट बेच डाले थे. वहीं दूसरे दिन भी 'सालार' ने 25 हजार टिकटों की बिक्री की है. 'सालार' को लेकर दर्शकों में जो क्रेज देखने को मिल रहा है वो इस तरफ इशारा कर रहा है कि पहली बार की तरह इस बार भी प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करेगी और नए रिकॉर्ड बनाएगी.

'बाहुबली' को पछाड़ेगी 'सालार'?
'सालार' ने 2023 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 406.45 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस कलेक्शन के साथ ये भारत की 14वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई. वहीं अब री-रिलीज के बाद प्रभास की फिल्म पहले 2.O (407.05 करोड़ रुपए) और फिर 'बाहुबली' (421 करोड़ रुपए) का रिकॉर्ड तोड़कर 12वें नंबर पर जगह बना सकती है.

'सालार' के बारे में
'सालार' को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे. वहीं जगपति बाबू, श्रेया रेड्डी, माइम गोपी और श्रुति हासन भी फिल्म का हिस्सा हैं. बता दें कि 'सालार' का सीक्वल 'सालार: भाग 2-शौर्यंग पर्व' भी बनने जा रहा है. सीक्वल अभी प्रोडक्शन फेज में है.

ये भी पढ़ें: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज के लिए तैयार, जानें कब पर्दे पर दस्तक देगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?
मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?
20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?
20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget