एक्सप्लोरर

Saiyaara Box Office: शाहरुख खान को पछाड़ा, अल्लू अर्जुन को भी दी मात, सिर्फ सनी देओल के सामने कमजोर पड़ गई 'सैयारा'

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने अपनी दूसरे दिन की कमाई से शाहरुख खान की फिल्म पठान, जवान और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन इस मामले में वो गदर 2 पीछे रह गई.

बॉलीवुड में कब कौन चमक जाएगा, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन जब किसी फिल्म में न्यूकमर्स हो और बजट भी लिमिटेड हो और फिर भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दे, तो समझ लीजिए कि कोई खास बात तो जरूर है फिल्म में. 

इस बार ये कमाल किया है मोहित सूरी की फिल्म ''सैयारा'' ने, जिसमें दो न्यू कमर्स - अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं. ये फिल्म केवल 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, लेकिन इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे दी है.

'सैयारा' ने थिएटर में फील कराया जादू

'सैयारा' को देखने के बाद थिएटर से निकलते लोग सिर्फ एक्टिंग या कंटेंट की बात नहीं कर रहे थे, बल्कि एक अलग से ही एक्सपीरियंस से गुजरने की बात कर रहे थे. कुछ लोग इमोशनल होकर रो पड़े, तो कुछ ने थिएटर को ही कंसर्ट बना दिया था.

इस फिल्म में हीरो और हीरोइन की एंट्री पर लोग दीवाने होकर सीटीयां मार रहे थे, तालियां बजा रहे थे, कुछ तो अपनी शर्ट उतारकर डांस करने लग गए थे. ये सब दिखाता है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ दी है.


Saiyaara Box Office: शाहरुख खान को पछाड़ा, अल्लू अर्जुन को भी दी मात, सिर्फ सनी देओल के सामने कमजोर पड़ गई 'सैयारा

फिल्म ने पहले दिन 21.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन सैक्निल्क के मुताबिक 24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. यानी कुल मिलाकर दो दिनों में 45.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. उसके बजट का जो कि लगभग 75 प्रतिशत है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.


Saiyaara Box Office: शाहरुख खान को पछाड़ा, अल्लू अर्जुन को भी दी मात, सिर्फ सनी देओल के सामने कमजोर पड़ गई 'सैयारा

जवान, पठान और पुष्पा 2 को भी पछाड़ा

जब तुलना की जाती है तो शाहरुख खान की पठान ने 240 करोड़ रुपये के बजट में दो दिन में 127.5 करोड़ रुपये यानी 53 प्रतिशत ही निकाले थे. वहीं, जवान ने 300 करोड़ रुपये के बजट में 51 प्रतिशत कमाए थे.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी पुष्पा 2 ने भी दो दिनों में सिर्फ 64 प्रतिशत ही वसूले थे. वहीं अगर 'सैयारा' की इन सभी फिल्मों से तुलना की जाए, तो उसने इन सभी फिल्मों के मुकाबले में काफी अच्छी वसूली की है.


Saiyaara Box Office: शाहरुख खान को पछाड़ा, अल्लू अर्जुन को भी दी मात, सिर्फ सनी देओल के सामने कमजोर पड़ गई 'सैयारा

गदर 2 से रह गई पीछे

लेकिन अगर किसी फिल्म ने 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा है, तो वो है सनी देओल की फिल्म गदर 2. इस फिल्म का बजट भी 60 करोड़ रुपये का था, लेकिन इसने 2 दिनों में ही 83.18 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली थी.

यह उसके बजट का 138 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा है. लेकिन याद रखना जरूरी है कि गदर 2 एक पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर की सीक्वल थी, जिसके साथ दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही जुड़ी हुई थीं. वहीं, 'सैयारा' के पास न तो बड़ी स्टारकास्ट है न ही बड़ा बजट. इसके बावजूद इसने शुुरुआती दो दिनों में काफी धमाकेदार कमाई की है.

इसलिए अगर फ्रेश कंटेंट और नए कमर्स को देखते हुए तुलना की जाए, तो 'सैयारा' ने गदर 2 जैसी बड़ी फिल्म की रेंज में खड़े होकर खुद को एक मजबूत कंटेंडर साबित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget