एक्सप्लोरर

Saiyaara के बाद चमकी अहान पांडे-अनीत पड्डा की किस्मत, जीता ये अवॉर्ड

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. इस फिल्म ने अहान और अनीत की किस्मत बदल दी है. दोनों ने एक खास अवॉर्ड जीता है.

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनीं सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. दोनों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर दिया है. अहान ने अपनी पहली फिल्म में एक संगीतकार, कृष कपूर का किरदार निभाया है जो अपनी निजी जिंदगी और अपने करियर में खुद को बेहतर साबित करना चाहता है, जबकि अनीत ने अपने अंदर की उलझनों का सामना कर रही एक पत्रकार, वाणी बत्रा के किरदार को बड़ी संजीदगी से निभाया है. 

इस जोड़ी की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने उन्हें कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचा दिया है. दोनों ही कलाकारों ने लगातार कई हफ़्तों तक पॉपुलर इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है. दोनों कलाकारों के लिए दर्शकों की दीवानगी पूरी दुनिया में छाई रही, और इस फिल्म के रिलीज के अगले ही हफ़्ते में पड्डा और पांडे IMDb पर दुनिया के टॉप 100 सबसे लोकप्रिय फिल्मी सितारों की सूची में 64वें और 75वें पायदान पर थे, जो भारतीय सिनेमा के इन सह-कलाकारों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

अहान और अनीत ने जीता अवॉर्ड

अवॉर्ड जीतने के बाद अहान ने कहा- 'IMDb ब्रेकआउट स्टार स्टारमीटर अवार्ड मेरे एक्टिंग करियर का पहला अवॉर्ड है, और यह सीधे दर्शकों की तरफ़ से मिला है, जो इसे और भी ख़ास बना देता है. मैंने अपना पूरा बचपन IMDb पर नई-नई जानकारियां हासिल करने, और अलग-अलग तरह के पोल देखने के अलावा कई फ़िल्मों एवं शो के उतार-चढ़ाव देखते हुए बिताया है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

अनीत ने कहा- 'मुझे खुशी है कि फिल्म सैयारा और उसमें मेरी एक्टिंग दुनिया भर के दर्शकों को बेहद पसंद आई, जिसकी वजह से मुझे IMDb 'ब्रेकआउट स्टार' स्टारमीटर अवार्ड मिला है. दर्शकों की राय पर आधारित कोई सम्मान जीतना सच में बड़ी बात है और यही इसकी खास पहचान है. मुझे अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने और उनका दिल जीतने की बहुत ख़ुशी है.'

ये भी पढ़ें: 'बागी' ने खड़ा किया था 520 करोड़ का साम्राज्य, चौथे पार्ट के साथ 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget