एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: टीवी पर अपनी फोटो देख घबरा गया था सैफ का हमलावर, बांग्लादेश भागने की थी प्लानिंग

Saif Ali Khan Attack: सैफ पर आधी रात बांद्रा स्थित उनके घर में घुसपैठिए ने चाकू से कई बार वार किया था. इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और उनकी सर्जरी हुई.

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हमलावर न्यूज चैनलों पर अपनी तस्वीर देखकर घबरा गया था. पकड़े जाने के समय वो अपने देश बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी.

पुलिस ने ये भी बताया कि 30 वर्षीय हमलावर ने बांग्लादेश में अपने भाई से दस्तावेज भेजने को कहा था. इससे पुलिस को पड़ोसी देश के निवासी के रूप में उसकी पहचान करने में मदद मिली. आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है, जिसने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था.

ऐसे पुलिस ने पकड़ा हमलावर

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फुटेज में वो हमले से एक सप्ताह पहले 9 जनवरी को मोटरसाइकिल चलाते देखा गया था. इस घटना ने ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, जहां सैफ अपने परिवार के साथ रहते हैं.

जांच आगे बढ़ने पर, मुंबई पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए शहर के कई इलाकों के फुटेज खंगाले. शुरू में, पुलिस को हमलावर का पता लगाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

बता दें कि बांग्लादेश के झालोकाटी निवासी शहजाद पिछले पांच महीनों से मुंबई में रह रहा था, छोटे-मोटे काम करता था और साफ-सफाई का काम करने वाली एक एजेंसी से जुड़ा हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दर्ज घुसपैठिए की तस्वीर से उसकी पहचान की.

शनिवार रात एक बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने वर्ली में सेंचुरी मिल के पास खाने-पीने की एक दुकान पर एक संदिग्ध द्वारा किए गए डिजिटल भुगतान का पता लगाया. जहां उसने भुर्जी पाव और एक बोतल पानी का ऑर्डर किया था. अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल रिकॉर्ड से पुलिस को ठाणे में उसके ठिकाने का पता लगाने में मदद मिली.

घबरा गया था हमलावर  

आखिरकार, आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में एक श्रमिक शिविर के पास घने मैंग्रोव इलाके में जमीन पर लेटा हुआ पाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान शहजाद ने बताया कि वो न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर देखकर घबरा गया था. उसने दावा किया कि वो बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा था.

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान के केस में जितेंद्र पांडे ने दिए थे अहम सुराग, जानिए हमलावर तक कैसे पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
संजय गुप्ता की बेटी ने पैप्स से की बदतमीजी, दिखाई मिडिल फिंगर
संजय गुप्ता की बेटी ने पैप्स से की बदतमीजी, दिखाई मिडिल फिंगर
9 साल की उम्र में डेब्यू, 17 में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, फिर पद्मिनी कोल्हापुरे ने भागकर की थी शादी
पद्मिनी ने 17 की उम्र में जीता था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, 21 की उम्र में भागकर की शादी
जब ऐश्वर्या राय को सुष्मिता से मिली हार, डेब्यू से पहले ठुकराई ब्लॉकबस्टर, अब हैं दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस
ऐश्वर्या राय: डेब्यू से पहले ठुकराई ब्लॉकबस्टर, अब हैं दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
Embed widget