एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान के केस में जितेंद्र पांडे ने दिए थे अहम सुराग, जानिए हमलावर तक कैसे पहुंची पुलिस

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके ही घर में हमला हुआ था. सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ खून में लथपथ ऑटो से हॉस्पिटल पहुंचे थे.

Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में आरोपी मोहम्मद शहजाद को पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी तक पहुंचने में मुंबई पुलिस की एक श्रमिक ठेकेदार जितेंद्र पांडे ने अहम मदद की. हमलावर सैफ पर अटैक करने के बाद दो दिनों तक फरार था.

पुलिस क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमों का गठन कर आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने इसके लिए 35 से ज्यादा टीमों का गठन किया था.

दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था आरोपी

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान ये जानकारी सामने आई कि आरोपी को तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था. वो वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था. पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर वर्ली इलाके में गया था. जहां से वो रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ा और फिर अंधेरी की तरफ जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ ली. अंधेरी स्टेशन के परिसर में भी आरोपी को सीसीटीवी कैमरे में देखा गया.

पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा

यहां से पुलिस ने आरोपी के साथ श्रमिक ठेकेदार जितेंद्र पांडे को भी सीसीटीवी में देखा. जितेंद्र पांडे अंधेरी इलाके के वर्सोवा की तरफ जाता हुआ नजर आया. पुलिस ने बाइक का नंबर नोट किया और फिर पांडे तक पहुंची. जितेंद्र पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने पुलिस को बताया कि हमलावर ने हमले के बाद उसे कॉल करके घटना की जानकारी दी थी.

जितेंद्र पांडे ने हमलावर के बारे में पूरी जानकारी दी. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. जितेंद्र पांडे की सूचना पर पुलिस ने ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित श्रमिक शिविर में आरोपी को खोज निकाला.

इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र पांडे को आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल करने को कहा. जितेंद्र पांडे ने आरोपी से संपर्क किया और उसके ठिकाने के बारे में पूछा. जितेंद्र पांडे की कॉल के बाद पुलिस ने ठाणे इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan Sister: सैफ अली खान की बहन सबा के हाथ में फ्रैक्चर, बताया हॉस्पिटल में कैसी है भाई सैफ की हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget