एक्सप्लोरर

Ronit Roy Birthday: होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद कभी बर्तन धोते थे रोनित रॉय, ग्लैमर की दुनिया में यूं चमका सितारा

Ronit Roy: उनकी आवाज दमदार है तो पर्सनैलिटी धाकड़. वह अपने दमखम से किसी भी पर्दे पर माहौल बदलने में माहिर हैं. बात हो रही है रोनित रॉय की, जिनका आज बर्थडे है.

Ronit Roy Unknown Facts: बात छोटे पर्दे की हो या बड़े पर्दे की, उनके शानदार अंदाज की दुनिया मुरीद हो चुकी है. वह बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन के साथ जन्मदिन साझा करते हैं और उन्हें भी छोटे पर्दे का अमिताभ बच्चन कहा जाता है. बात हो रही है रोनित रॉय की, जिन्होंने 11 अक्टूबर 1965 के दिन नागपुर में जन्म लिया था. बर्थडे स्पेशल में हम आपको रोनित की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं. 

होटल मैनेजमेंट में किया था ग्रैजुएशन

बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोनित रॉय के पिता का नाम बोर्टिन बोस और मां का नाम डॉली रॉय है. उनके छोटे भाई रोहित रॉय भी एक्टर हैं. रोनित का बचपन गुजरात के अहमदाबाद में गुजरा. उनकी पढ़ाई-लिखाई अहमदाबाद में ही हुई, जिसके बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन किया. हालांकि, इसके बाद रोनित ने एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए और मुंबई आ गए. 

कभी होटल में बर्तन धोते थे रोनित

रोनित रॉय ने अपने संघर्ष की जानकारी 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में दी थी. उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई पहुंचे, उस वक्त उनके पास कुल छह रुपये 20 पैसे थे. ऐसे में वह मुंबई के 'सी रॉक होटल' में काम करने लगे. यहां उनके पास बर्तन धोने से लेकर सफाई करने तक की जिम्मेदारी थी. हालांकि, समय निकालकर वह मॉडलिंग भी करते थे. होटल में काम करके उन्हें पहली सैलरी के रूप में 600 रुपये मिले थे, जो उन्होंने अपनी मां की हाथों में रख दिए थे. 

पहले किरदार के बाद कई साल नहीं मिला काम

रोनित रॉय ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने कई ऑडिशन भी दिए. ऐसे में उन्हें फिल्म 'जान तेरे नाम' में काम करने का ऑफर मिला. यह फिल्म हिट रही, लेकिन इसके बाद रोनित रॉय को साढ़े चार साल तक काम नहीं मिला. इसके बाद वह बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ जुड़ गए और वह कई टीवी सीरियल्स में कैमियो रोल निभाते नजर आए. जब उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में ऋषभ बजाज का किरदार निभाया. इसके बाद वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसम से, कयामत, बंदिनी, अदालत, इतना करो न मुझे प्यार आदि तमाम शो में नजर आए.

बड़े पर्दे पर भी दिखाया दम

रोनित रॉय ने बड़े पर्दे पर भी अपनी दमदार अदाकारी का दमखम निभाया. उन्होंने 'उड़ान', 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'शूटआउट वडाला', 'अगली', 'बॉस', '2 स्टेट्स', 'काबिल', 'लखनऊ सेंट्रल', 'लवयात्रि', 'मशीन', 'लाइगर' आदि फिल्मों में अपने हुनर का जलवा दिखाया. इसके अलावा वह ओटीटी पर भी अपना दमखम दिखा चुके हैं.

Amitabh Bachchan Rekha: बेइंतहा मोहब्बत के बावजूद रेखा की इस आदत से परेशान थे अमिताभ, एक बार तो दे दी थी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget