एक्सप्लोरर

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: रोमांस भी है, जश्न भी है और जुदाई भी,....रणवीर-आलिया की फिल्म का धांसू टीजर शाहरुख खान ने किया रिलीज

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर रिलीज हो चुका है. जिसे

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में टीजर आने पर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. इस टीजर को शाहरुख खान ने रिलीज किया है. टीजर बिल्कुल करण जौहर की पिछली फैमिली ड्रामा फिल्मों की तरह लग रहा है. जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल प्ले कर रहे हैं. इस टीजर को रिलीज के कुछ मिनट बाद ही अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं. ऐसे में फिल्म के प्रति फैंस का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है. साथ ही 2019 में आई फिल्म गली बॉय के बाद फैंस रणवीर आलिया को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इस फिल्म से करण जौहर भी 7 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक कर रहे हैं.

शाहरुख खान ने टीजर रिलीज कर करण जौहर के लिए लिखा खास मैसेज

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने करण जौहर की इस हाईली एंटीसिपेटेड फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रिलीज किया है. ऐसे में इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर चुके करण जौहर के लिए एसआरके ने एक खास मैसेज भी लिखा. उन्होंने टीजर पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'वाह करण जौहर एक फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल. तुम बहुत दूर आ गए हो बेबी !! आपके पिता और मेरे दोस्त टॉम अंकल स्वर्ग से इसे देख रहे होंगे और बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे. मैंने हमेशा आपको अधिक से अधिक फिल्में बनाने के लिए कहा है क्योंकि हमें प्यार के जादू को जीवन में लाने की जरूरत है … जैसा कि केवल आप ही कर सकते हैं. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर काफी खूबसूरत लग रहा है. आपको प्यार और कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं…'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

टीजर में दिखा फैमिली और इंटरेस्टिंग लव स्टोरी के बीच का ड्रामा

करण जौहर की फिल्में हों और शिफॉन की साड़ी पहने पहाड़ों में डांस करते एक्टर्स न हों ऐसा कैसे हो सकता है. कुछ यही सीन इस टीजर में भी नजर आ रहा है. 1 मिनट 19 सेकंड का टीजर फैमिली, डांस, ड्रामा, रोमांस और ट्विस्ट से भरपूर नजर आ रहा है. जिसमें बड़ी स्टार कास्ट के साथ ये टीजर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की याद दिला रहा है.

कुछ ही देर में मिले इतने व्यूज

इस टीजर को महज 1 घंटे में 249K व्यूज मिल गए हैं. जो इस फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बताता है. ये फिल्म इसी साल 28 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. जिसमें आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: क्या हर सीन के पहले क्यों वोडका का शॉट लगाते हैं Manoj Bajpayee? रुमर्स पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताया क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
Video: 'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा...', गोविंदा की मां ने दी थी ऐसी चेतावनी
'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा...', गोविंदा की मां ने दी थी ये वॉर्निंग
बुधवार को 'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget