एक्सप्लोरर

रेखा-अमिताभ ने 'सिलसिला' के बाद साथ में काम क्यों नहीं किया? एक्ट्रेस ने बताई थी हैरान करने वाली वजह

Rekha-Amitabh: रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन सिलसिला के बाद ये जोड़ी फिर किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आई. एक बार एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताई थी.

Rekha On Not Working With Amitabh After Silsila: अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. इन दोनों स्टार्स ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. ‘मिस्टर नटवरलाल’ से लेकर ‘दो अंजाने’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर तक’, तमाम फिल्मों में अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री लाजवाब रही. फिर इस जोड़ी के ऑफ-स्क्रीन रोमांस के रूमर्स भी फैल गए थे. लेकिन 1981 की रोमांस ड्रामा ‘सिलसिला’ ही थी जिसने वास्तव में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था.  इस फिल्म में जया बच्चन भी थीं. वहीं ‘सिलसिला’ के बाद अमिताभ और रेखा ने फिर कभी साथ नहीं किया. दिग्गज अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इसकी वजह का खुलासा किया था.

सालों अमिताभ के साथ काम ना करने पर रेखा को क्या नुकसान हुआ? 
दरअसल साल 2006 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में, रेखा ने अपने और अमिताभ बच्चन के 1981 की कल्ट फिल्म ‘सिलसिला’ के बाद एक साथ काम न करने के फैसले के पीछे के कारणों के बारे में खुलकर बात की थी. अमिताभ बच्चन के 82वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर रेखा का ये पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है.

इंटरव्यू के दौरान रेखा से पूछा गया था कि अमिताभ के साथ सालों से काम ना करने का उन्हें क्या नुकसान हुआ. इस पर रेखा ने कहा था, "मेरा नुकसान ये है कि मुझे एक एक्टर के रूप में अमितजी की शानदार ग्रोथ शेयर करने का मौका नहीं मिला." इसके बावजूद, जब मेकर्स ने उन्हें याराना में नीतू सिंह और आखिरी रास्ता में श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों के लिए डब करने का मौका दिया, तो रेखा ने अपनी खुशी जाहिर की थी.

रेखा-अमिताभ ने सिलसिला के बाद काम क्यों नहीं किया? 
जब रेखा से पूछा गया कि उन्होंने और अमिताभ ने 'सिलसिला' के बाद दोबारा साथ काम क्यों नहीं किया, तो रेखा ने गहरा और दार्शनिक जवाब दिया था. उन्होंने कहा था,  “एकमात्र आंसर जो मैं सोच सकती हूं वह ये है कि अमितजी के साथ को-स्टार बनने में सक्षम होने के लिए इंतजार करना वर्थ है. यह कि सब कुछ सही समय पर सही कारण से होता है.” रेखा ने आगे कहा था, “मुझे सच में विश्वास है कि सब्र का फल मीठा होता है. इस मामले में समय का कोई महत्व नहीं है. यह मैं निश्चित रूप से जानती हूं.”

रेखा ने ये भी कहा था कि अमिताभ और उनका साथ में किसी फिल्म में नजर नहीं आना समय बीतने के बारे में नहीं है, बल्कि उन डायरेक्टर्स के फैसले की बात है जिन्हें अभी तक उन दोनो के टैलेंट के मुताबिक कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है.  “

 

ये भी पढ़ें:-Devara Box Office Collection Day 14: 'वेट्टैयन' ने आते ही ‘देवरा' को दी मात, फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'कुछ सितारे खाकी पहनकर जमीन पर चमकते हैं', यूपी पुलिस के एंथम की बिग बी ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यूपी पुलिस का एंथम, तारीफ में कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget