एक्सप्लोरर

'मैंने उसे उठाया और फेंक दिया बाहर', जब फिल्म शूटिंग के दौरान आग में गिर गई थी पद्मिनी कोल्हापुरे, Raza Murad ने बचाई थी जान

Prem Rog Shooting: रजा मुराद ने फिल्म प्रेम रोग में विलेन का रोल प्ले किया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया था. रजा मुराद ने पद्मिनी कोल्हापुरे की जान बचाई थी.

Prem Rog Shooting: एक्टर रजा मुराद को विलेन के रोल्स के लिए जाना जाता है. उनकी पर्सेनैलिटी, आवाज, तेवर किसी भी विलेन के रोल के लिए एकदम फिट बैठते हैं. रजा ने कई शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने सुपरहिट फिल्म प्रेम रोग में काम किया था. इस फिल्म में भी वो विलेन के रोल में थे. लेकिन रजा मुराद निजी जीवन में अपने विलेन के रोल्स से बहुत अलग हैं. वो हमेशा सबकी मदद को आगे रहते हैं.  

हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने फिल्म शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है. रजा मुराद ने बताया कि क्लाइमैक्स शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया था. पद्मिनी कोल्हापुरे आग में गिर गई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raza Murad (@razamurad1950)

रजा मुराद ने बचाई थी जान

रजा मुराद ने बताया, 'प्रेम रोग का क्लाइमैक्स चल रहा है. ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे को बांधा हुआ था और आग लगा दी गई थी. लेकिन पद्मिनी के हाथ की रस्सी ढीली बंधी हुई थी और रस्सी खुल गई. और कुछ 15-20 फीट की आग की लपटें थीं और वो उसमें गिर गई. ऐसा लगा कि चिता पर लेट गई. मैंने अपनी जान की परवाह न की और उस आग में कूदा. मैंने उसे उठाया और फेंक दिया बाहर. लोगों की चीखें निकल गई थी. विलेन जो है निजी जिंदगी में उतना बुरा नहीं होता है. कैमरे के सामने अगर वो किसी की जान लेता है तो कैमरे के पीछे बचाता भी है.'

इन फिल्मों में दिखे थे रजा मुराद

रजा मुराद ने राम तेरी गंगा मैली, नमक हराम, त्रिदेव, डाकू हसीना, हिना, खुदा कसम, कुदरत का कानून, दादा, राम लखन, द डॉन, पद्मावत, मर्द, डकैत, एक नजर, कातिल, आदमी, मोहरा जैसी फिल्में की हैं. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Death Threat: पाकिस्तान से आए धमकी भरे ईमेल पर राजपाल यादव का आया रिएक्शन, बोले- 'मैं इसके बारे में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को सताई नाना पाटेकर की याद, एक के बाद एक शेयर किए 5 Video
अमिताभ को सताई नाना पाटेकर की याद, एक के बाद एक शेयर किए 5 Video
27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर का शिकार हुई थीं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी, बोलीं- 'बेहोश होकर गिर गई थी'
27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर का शिकार हुई थीं सैफ अली खान की बहन, खुद किया खुलासा
नाना पाटेकर की आखिरी 5 फिल्में, 'शक्ति शालिनी' से 'ईठा' तक जानें कब होंगी रिलीज
नाना पाटेकर की आखिरी 5 फिल्में, 'शक्ति शालिनी' से 'ईठा' तक जानें कब होंगी रिलीज
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget