एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन से मिलकर काफी डर गई थीं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने बताई वजह

When Rashmika Met Big B: फिल्म गुडबाय का गाना अभी लॉन्च किया गया है. इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका दिल्ली पहुंची. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है.

Rashmika Mandanna Reaction: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) के साथ गुडबाय (Goodbye) से बॉलीवुड धमाल मचाने को तैयार हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर से फिल्म काफी इमोशनल लग रही है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान फिल्म का गाना हिक (Hic) भी लॉन्च किया गया, जिसके लिए रश्मिका दिल्ली आई हुई थीं. यहां उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि जब वह उनसे पहली बार मिली थीं तो डर गई थी. 

'अच्छे टीचर हैं बच्चन सर' 

मीडिया से बातचीत के दौरान रश्मिका ने बताया, "बच्चन सर के साथ काम करना अद्भुत रहा. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे मेरी पहली हिंदी फिल्म करने का मौका बच्चन सर के साथ मिला. रश्मिका ने अमिताभ बच्चन को सबसे अच्छा टीचर बताया."

बच्चन सर से मिलकर डर गई थीं रश्मिका 

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि अमिताभ बच्चन से उनकी पहली मुलाकात कैसी थी तो इस रश्मिका ने बताया, "जब मैं उनसे पहली बार मिली थी तो उनका पूरा औरा देखकर काफी डर गई थी. लेकिन वह बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं शूटिंग के दौरान उन्हें अच्छी तरह से जान पाई."

बच्चन सर से बहुत कुछ सीखा 

रश्मिका ने बताया कि मैं स्पंज की तरह हूं. मैं अपने को स्टार के टायलेंट को  सोख लेती हूं. गुडबाय से पहले वाली रश्मिका और गुडबाय के बाद वाली रश्मिका पूरी तरह अलग है और इसमें बच्चन सर की बहुत बड़ी भूमिका है. 

स्टेज पर चढ़ने से पहले किया अभिवादन 

रश्मिका ने तब सबका दिल जीत लिया जब उन्होंने स्टेज पर चढ़ने से पहले झुक कर स्टेज का अभिवादन किया. उनका ये वीडियो पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किया गया. रश्मिका का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. नेटिजन्स वीडियो पर कमेंट कर रहे है कि 'क्या संस्कृति और संस्कार है. वह स्टेज पर चढ़ने से पहले स्टेज को प्रणाम करती हैं.' कुछ फैंस रश्मिका के शिष्टाचार की तारी कर रहे हैं तो कुछ उन्हें शानदार बता रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार नजर आएंगी रश्मिका और नीना 
बता करें गुडबॉय की तो फिल्म को विकास बहल ने डॉयरेक्ट किया है. गुडबाय एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा. फिल्म में नीना गुप्ता अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं. फिल्मी पर्दे पर पहली बार ये जोड़ी साथ काम कर रही है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर, एली अवराम, पावेल गुलाटी, अभिषेक कनन और साहिल मेहता भी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें-

Akshay Kumar के बेटे आरव हुए 20 साल के, बर्थडे पर मम्मी Twinkle Khanna ने शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

दुबई में छुट्टियां मना रहीं Suhana Khan से मिली उनकी हमशक्ल, दोनों की तस्वीर देख हैरत में पड़े फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल
Dhamaal 4 BO Collection Day 10: दूसरे संडे 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
दूसरे संडे अजय देवगन की 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली धमाकेदार कमाई
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Naseeruddin Shah Birthday: ‘मुंबई आ जाओ, पापा तुम्हारी मदद करेंगे... ' किसके कहने पर घर छोड़कर भाग गए थे 16 साल के नसीरुद्दीन शाह?
‘मुंबई आ जाओ, पापा तुम्हारी मदद करेंगे... ' किसके कहने पर नसीरुद्दीन शाह ने छोड़ा था घर?

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget