एक्सप्लोरर

क्या Ranveer Singh की 'Don 3' हो जाएगी डिब्बाबंद, सोशल मीडिया पर क्यों मचा हल्ला?

Farhan Akhtar on Don 3: फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे. फरहान ने रणवीर सिंह को नए डॉन के तौर पर पेश किया था. लेकिन अब खबर है कि फिल्म बंद हो सकती है.

Farhan Akhtar on Don 3: बॉलीवुड के फेमस फरहान अख्तर ने अपने होम प्रोडक्शन में 'डॉन' और 'डॉन 2' बनाई. इन दोनों फिल्मों में शाहरुख खान ने 'डॉन' का रोल प्ले किया और लोगों ने उन्हें इस किरदार में काफी पसंद किया. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. अगस्त 2023 में रणवीर सिंह को लेकर 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट फरहान अख्तर ने की थी लेकिन अब ये प्रोजेक्ट बंद होने की खबरें हैं.

फरहान ने जब 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट की तो फैंस काफी खुश हुए. जब डॉन के तौर पर रणवीर सिंह को इंट्रोड्यूस किया गया तो फैंस थोड़े निराश भी हुए. इसके बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की भी अनाउंसमेंट हुई. फिल्म को लेकर चर्चे जोरों पर रहे लेकिन अब हो सकता है कि ये फिल्म डिब्बा बंद हो जाए.

सोशल मीडिया पर है 'डॉन 3' बंद होने की खबर

फिल्मी खबरों पर बारीकी से नजरें रखने वाले सुमित कादेल ने फेसबुक पर 28 अप्रैल यानी आज एक पोस्ट शेयर किया. इसमें फिल्म डॉन 3 की दो फोटो शेयर की और लिखा कि ट्रेड सर्किल में चर्चा है कि फरहान अख्तर अपनी 'डॉन 3' को बंद कर दिया है. आधिकारिक पुष्टि के लिए अभी इंतजार करिए.

वैसे तो ये खबर पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म डॉन 3 डिब्बा बंद हो सकती है. अलग-अलग अकाउंट्स पर सभी अपनी-अपनी अटकलें लगा रहे हैं लेकिन जब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो जाती इस खबर को सच मानना सही नहीं होगा. फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह डॉन बनकर आने वाले थे और उनके साथ लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं. 

सुपरहिट हुई थी 'डॉन' और 'डॉन 2'

साल 2006 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म डॉन आई जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी. फिल्म उसी तर्ज पर बनी थी जो साल 1978 में अमिताभ बच्चन को लेकर बनाई गई थी. शाहरुख वाली 'डॉन' का क्लाइमैक्स बदल दिया गया था और वहीं से 'डॉन 2' शुरू हुई जो साल 2011 में रिलीज की गई थी. 'डॉन 2' की कहानी बिल्कुल अलग थी और लोगों ने इसमें शाहरुख के काम को काफी पसंद किया था.


क्या Ranveer Singh की 'Don 3' हो जाएगी डिब्बाबंद, सोशल मीडिया पर क्यों मचा हल्ला?

जब 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह की अनाउंसमेंट हुई तो फैंस काफी नाराज थे क्योंकि जब 'डॉन 2' खत्म हुई तो लास्ट में शाहरुख बाइक चलाते आते हैं और बाइक की नंबर प्लेट पर 'डॉन 3' लिखा था. तब से फैंस शाहरुख को लेकर 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर Arijit Singh ने क्यों मांगी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से माफी? जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में मचाई तबाही, 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
Spider Man Brand New Day BO: दूसरे दिन 'स्पाइडर मैन' हुई 100 करोड़ के पार, तोडे 11 हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड
दूसरे दिन भी 'स्पाइडर मैन' का बजा डंका, 100 करोड़ के पार हुई कमाई
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget