एक्सप्लोरर

फेमस सिंगर Arijit Singh ने क्यों मांगी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस से माफी? जानें क्या है वजह

Arijit Singh on Pakistani Actress: फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का हाल ही में दुबई में एक कॉन्सर्ट हुआ. जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आईं. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अरिजीत को उनसे माफी मांगनी पड़ी?

Arijit Singh Apologised Pakistani Actress: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह भारत की शान हैं. उन्होंने कई भाषाओं में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं, खासकर हिंदी भाषा प्रेमियों के लिए अरिजीत सिंह ने सुपरहिट गाने दिए. ऐसे में जब खबर आए कि अरिजीत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से माफी मांगी है तो फैंस का रिएक्शन क्या होना चाहिए? फिर भी पूरी बात सुनने के बाद लोग यही कहेंगे कुछ ऐसे ही हैं हमारे बेस्ट सिंगर अरिजीत सिंह जो इतनी लोकप्रियता के बाद भी डाउन टू अर्थ रहना पसंद करते हैं.

हाल ही में अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट दुबई में आयोजित हुआ. इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी पहुंची. अरिजीत सिंह ने माहिरा खान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में सुपरहिट गाना गाया था और उस कॉन्सर्ट में वो उसी गाने पर परफॉर्म कर रहे थे. फिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उन्हें माफी मांगनी पड़ी, चलिए बताते हैं.

अरिजीत सिंह ने मांगी माहिरा खान से माफी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दुबई में हुए अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में माहिरा खान भी पहुंची. अरिजीत ने फिल्म रईस का सुपरहिट गाना 'जालिमा' गाया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान अरिजीत सिंह ने माहिरा खान का नाम लेते हुए कैमरा पर्सनल से कैमरे को घुमाने के लिए कहा लेकिन जिसकी तरह ऐसा करने को कहा वो माहिरा नहीं थीं. असल में अरिजीत माहिरा खान को पहचान ही नहीं पाए, लेकिन तुरंत उन्होंने अपनी गलती सुधारी और कैमरा माहिरा खान की तरफ गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

इसके बाद अरिजीत ने माहिरा से माफी मांगी और उनका आभार भी व्यक्त किया. अरिजीत ने कॉन्सर्ट में लोगों को बताया कि वो गाना इतना खूबसूरत माहिरा खान की प्रेजेंस से बना. बता दें, साल 2017 में फिल्म रईस आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. फिल्म में शाहरुख खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी नजर आए थे और माहिरा खान ने पहली बॉलीवुड फिल्म की थी.

पाकिस्तान में फेमस हैं माहिरा खान

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान न सिर्फ पाकिस्तानी फिल्मों में काम करती हैं बल्कि वो कई ड्रामा पीरियड सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. 'हमसफर', 'बिन रोए', 'हम कहां के सच्चे थे' और 'रजिया' जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

सोशल मीडिया पर भी माहिरा काफी एक्टिव रहती हैं जहां उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. 39 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2007 में अली अक्सारी के साथ शादी की थी जिनसे 2015 में तलाक ले लिया था. अली से माहिरा को एक बच्चा है. वहीं अक्टूबर 2023 में माहिरा खान ने पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की थी जिसके कारण काफी सुर्खियों में भी रहीं. 

यह भी पढ़ें: 'लड़ाई झगड़े कौन-से परिवार में नहीं होते...' कृष्णा अभिषेक संग तकरार पर बोले गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget