एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण को शादी के बाद खाना खिलाने के लिए रणवीर सिंह ने रखी ऐसी शर्त, शर्म से लाल हो गई 'मस्तानी'

Ranveer Deepika Wedding: शादी से बाद रणवीर सिंह ने खाना खिलाने की रस्म के लिए दीपिका पादुकोण के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसे जानने के बाद दीपिका अपने पूरे परिवार और मेहमानों की मौजूदगी में शर्म से लाल हो गईं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बी टाउन का सबसे हॉट टॉपिक है. इस शादी से जुड़े हर अप्डेट का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में शादी की रस्मों से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प वाकया हम आपके लिए लाए हैं. दरअसल, शादी के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका और उनके पूरे परिवार के आगे एक शर्त रखी कि अगर उनकी मांग पूरी होगी तभी वो शादी की रस्म निभाएंगे.

सुर्ख लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनीं दीपिका पादुकोण तो कुर्ता और मुंडु पहन दूल्हा बने रणवीर सिंह

रणवीर की ये शर्त भी उनकी तरह काफी अतरंगी है. दरअसल, साउथ इंडिंयन परंपराओं से हुई शादी के बाद दूल्हे को अपने हाथों से दुल्हन को खाना खिलाना होता है. इसी रस्म से पहले रणवीर ने कह दिया कि जब तक दीपिका उन्हें किस नहीं करेंगी तब तक वो दीपिका को अपने हाथों से खाना नहीं खिलाएंगें. इसके बाद तो जैसे परिवार और मेहमानों के सामाने दीपिका शर्म से लाल हो गईं और सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई. खैर रस्म को पूरी होनी ही थी.

दीपिका-रणवीर की शादी का मेन्यू था बेहद खास, इंडिया से पहुंचे शेफ और इटालियन सर्विंग स्टाफ को दी स्पेशल ट्रेनिंग

आपको बता दें कि शादी में दीपिका के आउटफिट्स फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे. बुधवार को हुई शादी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइनर जोड़ा पहना था. इस दौरान दीपिका सब्यसाची के रेड और गोल्डन कलर के ब्राइडल लहंगें में पारंपारिक साउथ इंडियन दुल्हन की तरह सजी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं. वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो अपनी शादी में सफेद रंग साउथ इंडियन आउटफिट्स पहने हुए थे.

इटली में रणवीर-दीपिका के संगीत से सामने आई पहली तस्वीर, यहां देखें

View this post on Instagram
 

Glimpses from the #DeepVeerWedding today at #LakeComo @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

व्हाइट कुर्ता और मुंडु में रणवीर बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे थे. रणवीर अक्सर ही अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं ऐसे में फैंस उन्हें दूल्हे को रूप में तैयार हुए देखने के लिए काफी बेसब्र हैं. दीपिका के ब्राइड वॉक के दौरान सिंगर शुभा मुदगल लाइव परफॉर्म कर रही थीं. इस ग्रैंड वेडिंग में वेलकम ड्रिंक के तौर पर सभी को साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी सर्व की गई.

दीपिका और रणवीर की Wedding Pic को लेकर स्मृति ईरानी ने किया मजाकिया पोस्ट

View this post on Instagram
 

Correction: The #BrideSquad! @deepikapadukone’s mother and sister @anishapadukone clicked at the #DeepVeerKiShaadi.

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

दरअसल, दीपिका को फिल्टर कॉफी बेहद पसंद है इसी कारण बेंगलुरू से वेन्यू तक इस कॉफी को ले जाया गया. 14 नवंबर को साउथ इंडियन परंपराओं से हुई इस फेयरीटेल वेडिंग में मेन्यू भी पूरी तरह से साउथ इंडियन ही रखा गया था.

शादी दीपिका पादुकोण की हुई और नाम उनकी बहन ने बदल लिया, आखिर माजरा क्या है, जानें

दीपिका-रणवीर की शादी के मेन्यू में मंगलोरियन भोजन सर्व किया गया था. पूरन पोली और रसम को भी शादी के मेन्यू में शामिल किया गया था. दीपिका रणवीर की शादी के मेन्यू को तैयार करने के लिए कर्नाटक से साउथ इंडियन शेफ इटली पहुंचे थे. सभी मेहमानों को खाना केले के पत्तों पर परोसा गया था. इतना ही नहीं इटली के सर्विंग स्टाफ ने भी साउथ इंडियन आउटफिट्स पहने थे और खाना सर्व करने के लिए और थीम को फॉलो करने के लिए उन्हें खास साउथ इंडियन ट्रेनिंग भी दी गई थी.

प्रियंका-निक ने शादी से पहले ही 18 करोड़ में बेच दी ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना मैं ना सनी देओल...कोई भी पर्दे पर धर्मेंद्र का किरदार नहीं निभा सकता', बोले बॉबी देओल
'ना मैं ना सनी देओल...कोई भी पर्दे पर धर्मेंद्र का किरदार नहीं निभा सकता', बोले बॉबी देओल
'मैं सुष्मिता के खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था', ललित मोदी ने किया खुलासा, एक्ट्रेस संग ब्रेकअप की वजह भी बताई
'मैं सुष्मिता के खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था', ललित मोदी ने किया खुलासा, एक्ट्रेस संग ब्रेकअप की वजह भी बताई
Dhurandhar 2 Box Office: 11 हफ्तों में नोट छापने की मशीन बनी ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह की फिल्म का प्रॉफिट जान उड़ जाएंगे होश
1 हफ्तों में नोट छापने की मशीन बनी ‘धुरंधर 2’, जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'हम क्यों फाजिल कहें', CM योगी ने बदल दिया यूपी के फाजिलनगर का नाम, अब यह कहा जाएगा
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget