एक्सप्लोरर

Ranveer Singh Reaction: फोटोशूट के बाद पहली बार रणवीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूरे विवाद पर साधी रखी चुप्पी

Ranveer Singh Reaction: रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. रणवीर ने अपने फोटोशूट को लेकर चुप्पी साधी हुई है.

Ranveer Singh On Photoshoot: न्यूड फोटोशूट कराने के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस पूरे विवाद के बाद गुरुवार की रात को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो सबको लगा कि रणवीर इस मौके पर न्यूड फोटो विवाद और अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के बारे में कुछ बोलेंगे. अपनी पहली प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन रणवीर ने अपने अंदाज़ में मस्ती की, कपिल देव की मिमिक्री, अपनी फिल्म 'गली बॉय' का रैप सॉन्ग भी सुनाया, मगर रणवीर ने वो सब नहीं कहा जो लोग उनसे सुनना चाहते थे. न्यूड फोटोशूट मामले पर रणवीर ने अपनी चुप्पी को बरकरार रखा.

रणवीर सिंह ने साधी चुप्पी
मौका था 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से अनाउंसमेंट से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस का. ऐसे में रणवीर ने फिल्मफेयर को लेकर बचपन से जुड़ी अब तक की तमाम यादों को मीडिया के साथ शेयर किया, मगर 45 मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूड फोटोशूट विवाद पर वो कुछ नहीं बोले. इस मौके पर मीडिया को सवाल पूछने का कोई मौका भी उपलब्ध नहीं कराया गया था क्योंकि वहां मीडिया के लिए सवाल-जवाब की व्यवस्था नहीं की गयी थी. 

अर्जुन कपूर के साथ शो करेंगे होस्ट
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर ऐलान करने आए रणवीर ने बताया कि वो इस साल पहली बार शो को होस्ट करेंगे और उनके को-होस्ट होंगे अर्जुन कपूर. उन्होंने‌ कहा, "एक लम्बे समय से मेरे पार्टनर इन क्राइम रहे अर्जुन कपूर के साथ मिलकर मैं शो को होस्ट करनेवाला हूं जिसे लेकर मैं खासा उत्साहित हूं. अर्जुन मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मेरे बारे में ऐसी कोई बात नहीं है, जो वो नहीं जानते हैं".

बता दें कि 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन मुम्बई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 30 अगस्त को किया जाएगा और इसे 9 सितंबर को कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट किया जाएगा. इस बार शो में परफॉर्म करनेवालों में अब तक कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी के नाम सामने आए हैं. इस मौके पर रणवीर ने भी कई दफा फिल्मफेयर के स्टेज पर परफॉर्म करने की यादा ताजा कीं, लेकिन रणवीर के लिए अब तक का सबसे यादगार लम्हा क्या था?  इसपर रणवीर‌ ने कहा, "मेरी सबसे यादगार रातों में फिल्मफेयर की कई रातों का शुमार है. जब मैंने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था, तो‌ मेरे सामने पहली कतार में मेरे आइडल अमिताभ बच्चन बैठे थे, वो शख्स जिसने मुझे एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया. मैं लफ्जों में बयान नहीं कर सकता हूं कि उस वक्त मुझे कैसा महसूस हो रहा था".

रणवीर ने इस मौके पर शो से जुड़ी अपनी एक और खास याद ताजा की और बताया कि माधुरी दीक्षित के हाथों अवॉर्ड लेना उनके लिए उनके करियर का एक और यादगार लम्हा था. उन्होंने कहा, "मुझे 'गली बॉय' के लिए माधुरी दीक्षित के हाथों अवॉर्ड मिला था. वो पल मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया. उसी साल दीपिका को 'पीकू' के लिए अवॉर्ड मिला था. उस वक्त उसके साथ उनके माता-पिता भी साथ थे. जिन्हें मैं चाहता हूं, वो लोग वहां बैठे हुए थे. ऐसे में मेरे लिए वो एक यादगार लम्हा होने के साथ-साथ एक जज्बाती पल भी था जिसे मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा."

खैर, जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हुई, फिर रणवीर ने तस्वीरें खिंचवाई और इससे पहले की मीडिया उनसे किसी तरह का कोई भी सवाल पूछ पाता रणवीर बिजली की रफ्तार से वहां से चले गये. अब देखना होगा कि रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट के विवाद के मामले में अपनी चुप्पी कब तोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली' Prabhas के साथ काम करना चाहते हैं कन्‍नड़ स्‍टार Kiccha Sudeep, सामने रखी ये एक बड़ी शर्त!

तीसरी बार मां बनीं 'बिग बॉस 8' फेम Dimpy Ganguly, वाटर बर्थ के बारे में खुलकर बताया अपना अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर
पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर
Monday Box Office Collection Live Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
Satluj Movie Controversy: जिस 'सतलुज' को ओटीटी से हटाना पड़ा, उसके लिए दिलजीत दोसांझ ने नहीं लिए एक भी रुपये
जिस 'सतलुज' को ओटीटी से हटाना पड़ा, उसके लिए दिलजीत दोसांझ ने नहीं लिए एक भी रुपये
अंशुला के मेहंदी लगे हाथों में अपना नाम ढूंढते दिखे होने वाले पति रोहन, वरुण धवन ने भी फंक्शन में जमाया रंग
अंशुला के मेहंदी लगे हाथों में अपना नाम ढूंढते दिखे होने वाले पति रोहन, वरुण धवन ने भी फंक्शन में जमाया रंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget