एक्सप्लोरर

'बाहुबली' Prabhas के साथ काम करना चाहते हैं कन्‍नड़ स्‍टार Kiccha Sudeep, सामने रखी ये एक बड़ी शर्त!

Kiccha Sudeep On Prabhas: साउथ फिल्‍मों के दोनों स्‍टार को कौन भला एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते नहीं देखना चाहेगा. किच्‍चा सुदीप, प्रभास के साथ काम करने को तैयार हैं, मगर उनकी एक शर्त है.

Kiccha Sudeep Wants To Work With Prabhas: कन्‍नड़ स्‍टार किच्‍चा सुदीप (Kiccha Sudeep) की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म ‘विक्रांत रोणा’ (Vikrant Rona) सिनेमाघरों में दस्‍तक दे चुकी है. यह फैंटेसी एक्‍शन-एडवेंचर ड्रामा कन्‍नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है. इस फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्‍यू में किच्‍चा ने एक और पैन-इंडियन स्‍टार प्रभास (Prabhas) के साथ काम करने की इच्‍छा जताई, जिन्‍होंने ‘बाहुबली’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म दी है.

किच्‍चा सुदीप ने कहा कि प्रभास एक बहुत प्‍यारे इंसान हैं और दोनों एक बार मिल चुके हैं. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अच्‍छा लगेगा अगर दोनों एक साथ किसी प्रोजेक्‍ट पर काम करेंगे. मगर उनकी एक शर्त है. वह फिल्‍म में विलेन का रोल बिल्‍कुल नहीं करेंगे. किच्‍चा के मुताबिक, 2019 में सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग 3’ में एक विलेन के रूप में उन्‍होंने बहुत काम कर लिया. आपको यहां बता दें कि इस फिल्‍म के जरिए ही किच्‍चा को बॉलीवुड में सही मायने में पहचान मिली है. वह ज्‍यादातर कन्‍नड़ फिल्‍में ही करते आए हैं.

प्रभास के साथ फिल्‍म में विलेन नहीं बनना चाहते किच्‍चा सुदीप

प्रभास के साथ काम करने को लेकर किच्‍चा सुदीप ने पिंकविला से बातचीत में कहा, ‘’क्‍यों नहीं? क्‍या हम दुश्‍मन दिखते हैं? वह बहुत ही प्‍यारे इंसान हैं. मैं उनसे एक बार मिला था. अगर कोई अच्‍छी चीज हम दोनों के लिए होगी तो मैं जरूर काम करना पसंद करूंगा, मगर एक विलेन के तौर पर नहीं.’’


बाहुबली' Prabhas के साथ काम करना चाहते हैं कन्‍नड़ स्‍टार Kiccha Sudeep, सामने रखी ये एक बड़ी शर्त!

किच्‍चा सुदीप (Kiccha Sudeep) के मुताबिक, उन्‍हें ग्रे शेड्स वाले किरदार निभाने में कोई दिक्‍कत नहीं है, मगर वह सिर्फ और सिर्फ विलेन बनकर पर्दे पर नजर नहीं आना चाहते हैं. किच्‍चा ने कहा कि उन्‍होंने सिर्फ ‘दबंग’ में पूरी तरह एक विलेन का किरदार निभाया था और वो भी उन्‍होंने सलमान खान के लिए खुशी-खुशी किया था. किसी और के लिए वह ऐसा नहीं करते. गौरतलब है कि किच्‍चा सुदीप और सलमान (Salman Khan) के बीच काफी अच्‍छे संबंध हैं. सलमान उनकी नई फिल्‍म 'विक्रांत रोणा' के प्रेजेंटर भी रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Liger Song: 'लाइगर' का दूसरा गाना 'वाट लगा देंगे' रिलीज, विजय देवरकोंडा की आवाज और अंदाज भर देगा आप में जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget