एक्सप्लोरर

70's की पार्टीज में कैसा था राजेश खन्ना का बिहेवियर? Ranjeet ने किए कई बड़े खुलासे

Ranjeet on Rajesh Khanna: 70's के दौर में बॉलीवुड में कई ऐसी पार्टीज हुआ करती थीं जिनमें अलग-अलग किस्से सामने आए. उस दौर के लोकप्रिय एक्टर रंजीत ने इसके बारे में कुछ खुलासे किए हैं.

Ranjeet on Rajesh Khanna: 70 और 80 के दशक में एक ऐसा एक्टर था जो हमेशा निगेटिव रोल करता था. उनका खौफ इतना हो गया था कि रियल लाइफ में भी लोग उन्हें गलत समझने लगे थे जबकि रियल लाइफ में वो रील लाइफ से बिल्कुल स्वभाव के हैं. उस एक्टर का नाम रंजीत है जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं. हाल ही में उन्होंने उस दौर की पार्टीज के बारे में कुछ खुलासे किए हैं.

दिग्गज अभिनेता रंजीत ने एक इंटरव्यू में उस दौर की पार्टीज के बारे में कुछ बातें बताई हैं. उन्होंने उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना की कुछ हरकतों पर भी खुलासे किए हैं. चलिए आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं जिनके बारे में रंजीत ने खुलकर बात की है.

रंजीत ने किए राजेश खन्ना को लेकर खुलासे

दिग्गज अभिनेता रंजीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने बताया कि साल 1970 और 1980 तक जो भी पार्टी होती थी उनके बारे में बात की है. रंजीत ने खुलासा किया कि फिल्मों में उन्हें दिखाया गया है कि वो खूब सिगरेट और शराब पीते थे लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने कभी ये सबकुछ नहीं लिया. उन्होंने ये भी बताया कि किसी भी पार्टी में वो शराब नहीं पीते थे जबकि उनके दोस्त पीते थे और वो सॉफ्ट ड्रिंक ले लिया करते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranjeet (@ranjeetthegoli)

ANI से बातचीत के दौरान रंजीत ने बताया कि उनका घर जुहू में था और वो अक्सर शाम में दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करते थे. रंजीत बताते हैं कि उनके घर में अक्सर पार्टीज होती थीं जिसमें परवीन बाबी, मौसमी चटर्जी और नीतू कपूर जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस आती थीं और बेहतरीन डिशेज कभी-कभी बना भी देती थीं. वहीं उस दौर के सुपरस्टार्स सुनील दत्त, राज कुमार, संजय खान, फिरोज खान, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा भी पार्टी का हिस्सा हुआ करते थे. पार्टी में कोई अगर समय का पाबंद होता था तो वो राजेश खन्ना हैं जो एलकोहल जरूरत से ज्यादा पीते थे लेकिन स्टेबल रहते थे.

उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना पार्टी में पूरी बोतल पी जाया करते थे लेकिन अगले दिन समय पर काम पर पहुंचते थे. राजेश खन्ना पार्टी के जितने शौकीन थे काम को लेकर भी उतने ही पैशनेट थे. रातभर पार्टी करने के बाद भी वो अगले दिन कई-कई फिल्मों की शूटिंग करने पहुंच जाते थे और यही बात उनको सबसे अलग बनाती थी. रंजीत ने राजेश खन्न के बारे में बताया कि आमतौर पर जब हम लोग पार्टी करते थे तो अगले दिन 2 बजे तक नींद नहीं खुलती थी लेकिन वो 10 बजे की शिफ्ट में पहुंच जाते थे. उनका ब्रेकफास्ट, लंचटाइम और डिनर सभी का एक टाइम था जिसे वो समय-समय पर पूरा किया करते थे.

रंजीत की फिल्में

साल 1971 में बंगाली फिल्म इंटरव्यू से रंजीत ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में विलेन के तौर पर खास जगह बनाई. रंजीत ने 'बॉबी', 'शराबी', 'याराना', 'लावारिस', 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-अजय होंगे आमने-सामने, इससे पहले इन फिल्मों में साथ नजर आए दोनों, जानें क्या था उन फिल्मों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget