एक्सप्लोरर

गुरमेहर विवाद पर बोले रणदीप हुड्डा, एक मजाक के लिए फांसी पर मत चढ़ाओ!

नई दिल्ली: दिल्ली के रामजस कॉलेज में लेफ्ट और एबीवीपी के छात्रों के बीच का विवाद अब काफी आगे बढ़ चुका है. करगिल युद्ध में शहीद हुए एक जवान की बेटी गुरमेहर कौर की एक पुरानी वीडियो को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर शेयर की.

बाद में उसी तस्वीर से जुड़े एक पोस्ट को एक्टर रणदीप हुड्डा ने मजाकिया अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया जिस वजह से एक तबके ने उनसे नाराजगी जाहिर करनी शुरु कर दी है. लेकिन रणदीप ने अब इस मामले पर अपनी सफाई पेश की है.

पहले आपको बताते हैं कि मामला आखिर था क्या?  

काफी दिनों पहले गुरमेहर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वे एक तख्ती लिए खड़ी हैं जिसपर लिखा है मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं मारा, बल्कि युद्ध ने मारा. अब जब रामजस कॉलेज विवाद के बाद फिर गुरमेहर ने एक तख्ती के साथ अपनी तस्वीर शेयर की तो लोगों ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया.

इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी एक तस्वीर साझा की और लिखा, “दो तिहरे शतक मैंने नहीं मारे, बल्कि मेरे बैट ने मारे”. सहवाग के इसी पोस्ट पर रणदीप ने मजाकिया अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी और कुछ स्माइली पोस्ट कर दी. लोगों का मानना है कि रणदीप ने उन लोगों के समर्थन में ये स्माइली पोस्ट की  जो लोग गुरमेहर को ट्रॉल कर रहे हैं.

 

अब रणदीप ने फेसबुक पर अपनी सफाई पेश करते हुए एक पोस्ट लिखा है. पोस्ट में उन्होंने कहा, “वीरु ने एक जोक शेयर किया और मैं मानता हूं कि मुझे उस पर हंसी आई. वे बहुत मजाकिया हैं. ये उन लाखों चीजों में से था जिस पर मुझे हंसी आती है. बस इतना ही था.”

उन्होंने आगे लिखा, “अब मैं हैरान हूं कि मुझे एक लड़की के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और वो लड़की भी इसी बात को सच समझ रही है. ये बिल्कुल गलत है. हमारा वो मकसद नहीं था. उसे जो भी नफरत भरे ट्वीट्स आ रहे हैं वो हमारी वजह से नहीं है.”

रणदीप का कहना है कि वे गुरमेहर के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे उस लड़की की सरहाना करते है. उसने दो देशों के बीच शांति की अपील की है. ये तारीफ के लायक है. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ये भी कहा कि ये वीरु का भी अघिकार है कि वो मजाक कर सकते हैं. रणदीप का कहना है कि हम लोकतंत्र में रहते हैं और हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है.

यहां देखें गुरमेहर का वीडियो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
रश्मिका मंदाना को 'तमिल एक्टर' बताकर घिरे जावेद अख्तर, क्लास लगने के बाद मानी गलती
Box Office: संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
संडे को फिर 'जेलर 2' ने मारी बाजी, 'उड़ता तीर' का भी लगा निशाना, जानें- कलेक्शन
शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट हुई अनआउंस
शरवरी संग बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाएंगे अहान पांडे, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट आई सामने
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए
'एक कचौड़ी दो समोसा...' पर गुलशन दैवेया का बयान, बोले - इसको पर्सनली नहीं लेना चाहिए

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget