एक्सप्लोरर

आयरन मैन बनाने वालों ने जो 2012 में किया, वो रामायण के ‘हनुमान’ ने 1988 में ही कर दिया था

रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह को आज भी लोग इस रोल के लिए याद करते हैं. दारा सिंह ने हनुमान का किरदार रामायण में ही नहीं बल्कि एक और सीरियल में निभाया था.

Iron man X Hanuman Dara singh news: हॉलीवुड फिल्म 'आयरन मैन' सभी ने देखी होगी. इस फिल्म को मार्वल स्टूडियोज ने बनाया है. आयरन मैन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2008 में आई थी. इसके बाद 'आयरन मैन टू' और 'आयरन मैन थ्री' भी आई. मार्वल स्टूडियोज ने 'आयरन मैन' के अलावा सुपरहीरोज की 'स्पाइडर मैन' और 'हल्क' जैसी कई जबरदस्त फिल्में बनाईं. मार्वल स्टूडियोज 'एवेंजर्स' नाम की फिल्म फ्रेंचाइजी में एक साथ कई सुपरहीरोज को भी एक्शन करते हुए दिखा चुका है.

मतलब कहानी एक और फिल्म अनेक. ऐसा 'मार्वल' ने सबसे पहले साल 2012 में किया. जब 'एवेंजर्स' रिलीज हुई. इस फिल्म में 'आयरन मैन', 'कैप्टन अमेरिका', 'हल्क' और 'थॉर' जैसे कई सुपरहीरोज एक साथ नज़र आए. इसे 'मार्वल यूनिवर्स' का नाम दिया गया, लेकिन क्या आपको पता है, महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा ने साल 1988 में ही ‘यूनिवर्स’ वाला फंडा अपना लिया था.

'हनुमान' बन फेमस हो गए दारा सिंह

दरअसल रामानंद सागर ने साल 1987 में टीवी सीरियल ‘रामायण’ बनाया. यह भारत में टीवी शोज के मामले में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल्स की लिस्ट में शुमार है. ‘रामायण’ में 'हनुमान' का किरदार बॉलीवुड अभिनेता दारा सिंह ने निभाया था. दारा सिंह अब तो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग जब 'हनुमान' के किरदार का जिक्र करते हैं तो सबसे पहली तस्वीर दारा सिंह की ही सामने आती है.


आयरन मैन बनाने वालों ने जो 2012 में किया, वो रामायण के ‘हनुमान’ ने 1988 में ही कर दिया था

उस वक्त 'हनुमान' के रोल में दारा सिंह इतने पॉपुलर हुए कि बाकी सीरियल या फिल्मों में हनुमान का रोल करने वाले एक्टर्स फीके नज़र आए. 'रामायण' सीरियल जब खत्म हुआ, उसके अगले साल यानी 1988 के अक्टूबर महीने में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ. शुरूआत में लोगों ने इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली, लेकिन देखते ही देखते 'महाभारत' का खुमार लोगों पर ऐसा चढ़ा कि जब यह टीवी पर प्रसारित होता था तो बाजार बंद हो जाते थे. गलियां सूनी हो जाती थीं.

बात उस एपिसोड की, जिसने सबको चौंका दिया

'महाभारत' में जब पांडव वनवास में रहते हैं तो भीम किसी काम से जंगल से निकल रहे होते हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक बूढ़े वानर से होती है. भीम उस वानर से रास्ते से अपनी पूंछ हटाने को कहते हैं. इसपर वानर कहते हैं कि तुम खुद मेरी पूंछ हटा लो और चले जाओ. जब भीम पूंछ हटाने की कोशिश करते हैं तो वह पूंछ हटाना तो दूर, वानर की पूंछ हिला भी नहीं पाते. कई कोशिशों के बाद भीम समझ जाते हैं और हाथ जोड़कर वानर से कहते हैं कि आप कोई साधारण वानर नहीं है. कृप्या अपने असली रूप में दर्शन दीजिए.


आयरन मैन बनाने वालों ने जो 2012 में किया, वो रामायण के ‘हनुमान’ ने 1988 में ही कर दिया था

भीम की बात सुनकर वानर हंसने लगते हैं और अपने असली रूप में भीम को दर्शन देते हैं. ये वानर कोई और नहीं बल्कि भगवान हनुमान होते हैं. महाभारत में हनुमान के इस किरदार को भी दारा सिंह ही निभाते हैं. कहा जाता है कि उस वक्त महाभारत में दारा सिंह की इस जबरदस्त एंट्री को देखकर हर कोई चौंक गया था. लोग फिर से हनुमान के किरदार में दारा सिंह को देखकर बहुत खुश होते हैं. लोग बताते हैं कि इस एपिसोड के प्रसारण के बाद हर कोई सिर्फ दारा सिंह की बात कर रहा था. यह बिल्कुल वैसा ही था, जैसे राज एंड डीके की ‘फर्जी’ वेब सीरिज में लोग 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज के ‘चेल्लम सर’ को देखकर चौंक जाते हैं. फिल्मों के लिए इस्तेमाल होने वाला 'यूनिवर्स' शब्द अगर तब ट्रेंड में होता तो लोग इसे रामानंद सागर या बीआर चोपड़ा यूनिवर्स का नाम देते.

यह भी पढ़ें-

Hanuman Box Office Collection Day 10: दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा 'हनुमान' का क्रेज! यहां देखें फिल्म के दस दिनों का दमदार कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब होगी रिलीज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 4 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी, बबीता के छलके आंसू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 4 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी, बबीता के छलके आंसू
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget