एक्सप्लोरर

Raju Srivastava Biography: सत्य प्रकाश कैसे बन गए थे राजू श्रीवास्तव? अमिताभ बच्चन की शोले ने बदल दी थी कॉमेडियन की जिंदगी

Raju Srivastava Biography: कानपुर की गलियों से मुंबई के गलियारों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. सबकों हंसाने वाले राजू की जिंदगी का सफर बेहद खास रहा...

Raju Srivastava Biography: सत्य प्रकाश श्रीवास्तव यानी कि आपके प्यारे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज इस दुनिया को अलविदा कह गए. बीते करीब 42 दिनों से दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव आखिरकार जिंदगी की इस जंग को हार गए और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए. राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय चेस्ट में पेन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया थैा. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. 10 तारीख को ही आनन-फानन में राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी. उसी दिन से राजू श्रीवास्तव का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था. एंजियोप्लास्टी के बाद से ही राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर थे. राजू के परिवार की बात करें तो साल 1993 में राजू ने पत्नी शिखा संग शादी रचाई. उनके दो बच्चे हैं बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान. 

कवि परिवार में हुआ जन्म

25 दिसंबर को 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था. राजू के पिता रमेशचंद्र श्रीवास्तव एक जाने माने कवि थे और वो बलई काका के नाम से प्रख्यात थे. उनके पिता का कानपुर में एक खास रुतबा था. शुरुआती दिनों में राजू को सेलेब्स की मिमिक्री का शौक था जिसके जरिए वो लोगों का मनोरंजन किया करते थे. धीरे-धीरे राजू श्रीवास्तव घर और स्कूल ही नहीं बल्कि बर्थजे पार्टीज वगैराह में भी लोगों का मनोरंजन करने लगे. हालांकि उनके इस शौक को लेकर उनकी मां से उन्हें अक्सर डांट पड़ती थी क्योंकि वो चाहती थी कि राजू पढ़-लिख कर कोई अच्छी नौकरी करें. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

शोले ने बदली राजू की किस्मत

राजू श्रीवास्तव महानायक अमिताभ बच्चन के कितने बड़े फैन थे ये बात किसी से छिपी नहीं है. वो अक्सर अपनी परफॉर्मेंस में उनकी मिमिक्री करते नजर आते थे. खासतौर पर कौन बनेगा करोड़पति को लेकर उन्होंने कई बार परफॉर्म किया है. राजू की किस्मत ने उस समय करवट ली जब उन्होंने फिल्म शोले देखी. ऐसा कहा जाता है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार को देखकर वो इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे लेकर कई कॉमिक प्ले किए. राजू के सबसे लोकप्रिय कॉमिक प्ले में उनके द्वारा निभाएगे बिग बी के कैरेक्टर्स हैं. 

50 रुपए ने बदल दी जिंदगी

राजू श्रीवास्तव पहले केवल अपनी खुशी के लिए और लोगों के मनोरंजन के लिए लोगों को पार्टियों में हंसाया करते थे. उस समय तक उन्हें ये नहीं पता था कि इसे करियर के रूप में भी बनाया जा सकता है. एक बार राजू एक पार्टी में लोगों को हंसा रहे थे तभी एक शख्स ने उन्हें 50 रुपए का एक नोट दिया. शुरू में तो राजू ये समझ नहीं पाए कि क्या वे पैसे उन्हें बस पकड़ने के लिए दिए गए थे या उन्हें ही दिए गए थे. तब राजू ने उस शख्स से पूछा कि उन्होंने वो 50रु. उन्हें क्यों दिए. इस पर शख्स ने कहा कि तुमने इतनी देर हमारा मनोरंजन किया है और ये 50 रुपए तुम अपना मेहनाता समझ कर रख लो. 

मुंबई में किया कड़ा संघर्ष

साल 1982 में कानपूर उत्तर प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में नाम कमाने के बाद राजू ने मुंबई का रुख किया. लेकिन मुंबई में अपने लिए एक अलग मुकाम बनाना इतना आसान नहीं था. शुरुआती दिनों में उन्होंने कुछ लोकल ऑरेक्स्ट्रा के साथ मिलकर स्टेज शोज किए. इस दौरान वो अक्सर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री किया करते थे और उन्हें छोटा अमिताभ कहा जाने लगा था. इसी दौरान उन्हें कुछ फिल्मों में ब्रेक भी मिला जिनमें मैंने प्यार किया और तेजाब जैसी बड़ी फिल्में शामिल थीं. हालांकि उनके इन रोल्स उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा पहचान दिलवाने में मदद नहीं की. 

लाफ्टर चैलेंज ने बदल दी जिंदगी

स्टेज शोज, फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में छोटे मोटे किरदारों को लेकर तो राजू स्ट्रगल कर ही रहे थे. लेकिन उनकी जिंदगी तब बदली जब उन्होंने स्टार के शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया. भले ही राजू इस शो में सेकेंड रनर अप ही रहे लेकिन गजोधर भइया हों या फिर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री राजू ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली. बस उस के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

राजनीति में भी आजमाया हाथ

कॉमेडी के अलावा राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई. राजू ने साल 2014 में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कानपुर सीट से टिकट दिया लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. उसके बाद, वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया. तब से वह अलग-अलग शहरों में अपने कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता को बढ़ावा देते रहे.

Raju Srivastav Death: 50 रुपये के लिए राजू श्रीवास्तव किया करते थे ये काम, कॉमेडी किंग बनने का सफर कुछ यूं किया तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget