एक्सप्लोरर

'संजू' में मीडिया पर किए प्रहार पर बोले राजकुमार हिरानी, ये फिल्म का खास हिस्सा है

राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान 'संजू' में मीडिया पर किए गए प्रहार को लेकर बात करते हुए कहा, "अगर मैं इस बारे में बात करूंगा तो मैं इस पर पूरा दिन बोल सकता हूं."

नई दिल्ली: लीपापोती, मीडिया पर प्रहार और महिमा मंडन. 'संजू' के निर्माताओं पर तब से ये आरोप लग रहे हैं, जबसे अभिनेता संजय दत्त के उथल-पुथल भरे जीवन पर बनी यह फिल्म रिलीज हुई है. अब उनके पास उनके खुद के सवाल हैं. 'संजू' अंतर्राष्ट्रीय मेलबर्न फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के नौवें संस्करण में दिखाई जा रही है. राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत के दौरान 'संजू' में मीडिया पर किए गए प्रहार को लेकर बात करते हुए कहा, "अगर मैं इस बारे में बात करूंगा तो मैं इस पर पूरा दिन बोल सकता हूं."

हिरानी के साथ इस बायोपिक के सह-लेखक अभिजीत जोशी ने कहा, "इसमें मीडिया पर कोई प्रहार नहीं किया गया है. हम मीडिया के बहुत बड़े प्रशंसक हैं." जोशी ने कहा, "हमने जिस पर प्रहार किया है, वह एक खास हिस्सा है, जो चीजों को सनसनीखेज बनाता है, चीजों को 'चटपटा' बनाने के लिए प्रश्नचिन्ह का प्रयोग करता है. उनकी आलोचना की गई है, और मैं विस्मित हूं कि उनकी तरफ से कोई आत्मावलोकन नहीं हुआ है, किसी ने यह भी नहीं कहा कि ऐसी चीजें होती हैं."

VIDEO: तैमूर के साथ सड़क पर अंजान शख्स ने की ऐसी हरकत, नैनी ने डांट कर भगाया

यह संदर्भ इस फिल्म के दृश्य के प्रसंग को लेकर है, जिसमें एक अखबार की कटिंग दिखाई गई है और उसमें लिखा है कि "दत्त आवास पर आरडीएक्स से भरा ट्रक खड़ा मिला?" यह प्रश्नचिन्ह लगानेवाली पत्रकारिता ही उनकी समस्या है. हिरानी ने कहा, "अगर आज दुनिया यह मानती है कि उन्होंने आरडीएक्स रखा था, तो यह सिर्फ उस एक खबर के कारण है. इसलिए हमने उसकी आलोचना की. लेकिन अब जब हमें बताया जाता है कि पूरी फिल्म मीडिया की आलोचना के लिए है, तो दोबारा एक हेडलाइन चुनने जैसा है."

VIDEO: गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ पहली बार इस अंदाज में अरबाज खान ने दिए पोज

उन्होंने कहा, "जब हम किसी भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को दिखाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है सभी पुलिसवाले गलत हैं." संजय की नशे की आदत, निजी रिश्तों, 1993 के सीरीयल बम ब्लास्ट के संबंध में हथियार रखने के लिए जेल की सजा, अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ उनका रिश्ता -- 'संजू' में अभिनेता जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है, लेकिन काफी कुछ छोड़ भी दिया गया है.

यूरोप में विदेशी दोस्तों के साथ सुहाना खान ने की मस्ती, हॉट अदाएं दिखाना वाला ये Video Viral

जोशी ने सवाल उठाया, "क्या आप ऐसा सोचते हैं कि राजकुमार हिरानी ने अपने कैरियर के इस मोड़ पर अपने जीवन के 3 साल केवल किसी के महिमामंडन करने पर लगा दिया?" उन्हें जो चीज परेशान करती है, वह यह कि लोग (जिन्हें आत्मावलोकन करने की जरूरत है) आत्मावलोकन बिल्कुल भी नहीं करते हैं. जोशी ने कहा, "लेकिन सौभाग्य से दर्शक ऐसे नहीं हैं. भारतीय दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद." (एजेंसी इनपुट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग, सेट पर बिता रहीं घंटों
दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही 'राका' की शूटिंग
Box Office: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?
सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget