एक्सप्लोरर

Friday Release: आज 'वीरे दी वेडिंग' में जाकर 'भावेश जोशी' होगा 'फेमस'

अगर आप इस वीकेंड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपके पास ऑप्शन्स ज्यादा हैं, किसी भी फिल्म को देखने का मन बनाने से पहले यहां पढ़ें फिल्मों के क्विक रिव्यू पढ़ लें..

नई दिल्ली: आज बॉक्स ऑफिस पर एक या दो नहीं बल्कि तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं 'वीरे दी वेडिंग', 'भावेश जोशी: सुपरहीरो' और 'फेमस'. तीनों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं लेकिन अगर देखा जाए तो एक चीज तीनों ही फिल्में में कॉमन है कि इनमें कहीं न कहीं समाजिक मुद्दों को अहमियत दी गई है. अगर आप इस वीकेंड फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपके पास ऑप्शन्स ज्यादा हैं, किसी भी फिल्म को देखने का मन बनाने से पहले यहां पढ़ें फिल्मों के क्विक रिव्यू पढ़ लें..

'वीरे दी वेडिंग'

शशांक घोष निर्देशित फिल्म वीरे दी वेडिंग उस वक्त से चर्चा में बनी हुई है जिस वक्त फिल्म के प्रोड्यूर्स को फिल्म के लिए फंडिग जुटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब इसकी किस्मत दर्शकों के हाथ है. फिल्म की कहानी चार दोस्तों के उपर आधारित है और इस दोस्ती में खास बात ये है कि ये दोस्त लड़कियां हैं. चारों अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं और बचपन से दोस्त हैं. लेकिन इसी बीच वीरे जो कि करीना प्ले कर रही हैं को उनका ब्वॉयफ्रेंड शादी के लिए प्रपोज करता है. हालांकि करीना फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन वो हां कर देती हैं. इसके बाद इनकी शादी तक जर्नी और इसमें दोस्तों की इन्वॉलवमेंट होती है. कुल मिलाकर फिल्म एक फुल एंटरटेनिंग फिल्म बताई जा रही है और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छी रेटिंग दी है.

यहां देखें ट्रेलर

'भावेश जोशी: सुपरहीरो'

विक्रमादित्य मोटवनी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' रिलीज हो गई है. पहले हर्षवर्धन कपूर इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म डिले हो गई. लेकिन अब फाइनली फिल्म रिलीज कर दी गई है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के ऊपर आधारित है जो सिस्टम के करप्शन का शिकार होता है और फिर उसका विक्टिम बनने की जगह वो इससे लड़ने का फैसला करता है. मुख्यत: इस फिल्म में मुंबई और देश के अन्य राज्यों में पानी की समस्या और इस बीच में पानी माफिया किस तरह अपनी झोली भरते हैं ये दिखाया गया है. फिल्म में हर्षवर्धन कपूर के एक्टिंग की तारीफ की जा रही है और सब्जेक्ट को भी बेहतर तरीके से फिल्माया गया है.

यहां देखें ट्रेलर

'Phamous (फेमस)'

करन ललित भुटानी निर्देशित फिल्म 'फेमस' आज रिलीज हो गई है. फिल्म में कई बेहतरीन एक्टर्स एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी चंबल की पृष्ठभूमि पर आधारित है जहां आदमियों से ज्यादा बंदूकें बोलती हैं. फिल्म में जिम्मी शेरगिल, श्रेया शरन, केके मेनन, पंकज त्रिपाठी, माही गिल और जेकी श्रॉफ नजर आएंगे. फिल्म की कहानी में चंबल के खूनी संघर्ष को दिखाया गया है. जहां दबंगई की अहमियत सरकार और कानून से ज्यादा है और ताकत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है.

यहां देखें ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget