एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Worldwide Collection: 'पुष्पा 2' ने तोड़ ही दिया 'बाहुबली 2' वर्ल्डवाइड का रिकॉर्ड, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

Pushpa 2 Worldwide Collection: 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' को आखिरकार पटखनी दे दी है. अब ये भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

Pushpa 2 Worldwide Collection: 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर में अपना परचम लहरा दिया है. अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2' को पटखनी दे दी है और अब भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

फिल्म 5 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और हर रोज करोड़ों के कलेक्शन के साथ नए आयाम रच रही है और फिल्म अब 1800 करोड़ क्लब में शामिल होने से इंच भर दूर रह गई है. 'पुष्पा 2' के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री ऑफिशियल ने फिल्म के 28 दिनों का शानदार और रिकॉर्ड ब्रेकिंग वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

4 सप्ताह में वर्ल्डवाइड 1799 करोड़ की कमाई
माइथ्री ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए पोस्टर पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन मेंशन है. इसके मुताबिक 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 1799 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- ''पुष्पा 2 : द रूल अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहा है. वाइल्डफायर ब्लॉकबस्टर ने 4 सप्ताह में दुनिया भर में 1799 करोड़ की कमाई की है.'

'पुष्पा 2' ने ''बाहुबली 2'' को चटाई धूल
28 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 'पुष्पा 2' ने साल 2017 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' को शिकस्त दे दी है. 1788.06 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ प्रभास और अनुष्का शेट्टी की ये फिल्म दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम किए हुई थी. लेकिन अब 1799 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'पुष्पा 2' ने ये रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. पहले नंबर पर अब भी आमिर खान की 'दंगल' है जिसने दुनिया भर में 2070.3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

ये भी पढ़ें: 'स्त्री 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, मैडॉक फिल्म्स ने कंफर्म की 'भेड़िया 2' और 'मुंज्या 2' समेत 8 हॉरर फिल्में

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget