एक्सप्लोरर

'हैप्पी हेवनली बर्थडे पापा', पिता अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं. हाल ही में पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसके साथ एक्ट्रेस ने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है.

पिता बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल पोस्ट
डॉ. अशोक चोपड़ा का जन्म 23 अगस्त 1950 को हुआ था. उनकी 76वीं बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनके लिए दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा.

तस्वीर में अशोक चोपड़ा बेहद खुश नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा, 'हैप्पी हेवनली बर्थडे पापा.'

हैप्पी हेवनली बर्थडे पापा', पिता अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल

ये भी पढ़ेंः अनुष्का रंजन-आदित्य सील बने जुड़वां बेटियों के पैरेंट्स, नाम भी कर दिया रिवील

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पिता की यादों को इमोशनल पोस्ट और पुरानी तस्वीरों के जरिए जिंदा रखती हैं. प्रियंका कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें अपने दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की बहुत याद आती है. हाल ही में एक वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी जिंदगी के किस दौर में दोबारा जाना चाहेंगी, तो उन्होंने पिता के साथ वक्त बिताने की इच्छा जताई.

प्रियंका चोपड़ा ने Esquire India से बातचीत में कहा, 'मैं फिर से अपने पिता के साथ वक्त बिताना चाहूंगी. मुझे उनकी बहुत याद आती है और वो बेहद मजाकिया थे. अगर किसी खास दौर में वापस जाने का मौका मिले, तो मैं 2000 के दशक के बीच के समय में जाना चाहूंगी, क्योंकि उस वक्त वो सबसे ज्यादा खुश थे.'

कौन थे अशोक चोपड़ा ?
बता दें, अशोक चोपड़ा पेशे से डॉक्टर और सर्जन थे, साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर भी सेवा दी थी. उन्होंने भारतीय सेना में 20 साल से ज्यादा समय तक डॉक्टर के रूप में काम किया और 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था.

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी. फिल्म में वो महेश बाबू के साथ मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी. यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस लंबे टाइम के बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं और दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.

ये भी पढ़ेंः 'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड

About the author मयूरी सिंह

मयूरी सिंह एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट है और एबीपी लाइव के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. ओटीटी की खबरों पर पर इनकी खास पकड़ है और वे वेब सीरीज, फिल्मों और पॉडकास्ट से जुड़ी ताजा खबरों पर लगातार नजर रखती हैं. मयूरी मनोरंजन जगत की नई रिलीज, ट्रेंडिंग कंटेंट और डिजिटल स्टोरीटेलिंग से जुड़े विषयों को सरल और आकर्षक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाती हैं. ओटीटी और पॉडकास्ट इंडस्ट्री की अपडेट्स, इनसाइट्स और ट्रेंड्स को कवर करना इनके लेखन की खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब होगी रिलीज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 4 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी, बबीता के छलके आंसू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 4 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी, बबीता के छलके आंसू
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget