एक्सप्लोरर

'अभी तो शुरुआत भी नहीं की', हॉलीवुड में भी धाक जमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपना प्लान

Priyanka Chopra News: अपनी मेहनत से बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्लानिंग बताई है. उन्होंने बताया है कि वो फ्यूचर में क्या नया करने वाली हैं.

अपनी मेहनत और हौसले के बलबूते पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है. हिंदी सिनेमा में भी एक्ट्रेस को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब वे ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड-हॉलीवुड दोनों तरह की फिल्मों से फैंस का दिल जीत रही हैं. हालांकि, आज भी प्रियंका का कहना है कि हॉलीवुड में उन्हें बहुत कुछ करना है.

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा और उसके बाद 'बेवॉच', 'इजंट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस', 'हेड्स ऑफ स्टेट्स', और एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया.

हॉलीवुड जर्नी पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?

अपनी हॉलीवुड जर्नी पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने आईएएनएस से कहा, "मैं इन सब के बारे में थोड़ा सोचती हूं, क्योंकि एक कलाकार होने के नाते मुझे अंग्रेजी भाषा में अभी और भी काम करना है. मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत भी नहीं की है. मैंने हिंदी सिनेमा में लगभग हर तरह का काम किया है और अब मैं वैसा ही काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती हूं."

प्रियंका ने आगे कहा कि वे ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं जिनके किरदार या फिल्म संस्कृति से जुड़े हों और लोगों को उनसे प्रेरणा मिले. अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वे 'बॉर्न हंग्री' जैसी और खूबसूरत कहानियों पर काम करना चाहती हैं. एक्ट्रेस निर्देशक बैरी एवरिच के साथ मिलकर और प्रोजेक्ट्स भी करना चाहती हैं. वे उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं.

बता दें कि 'बॉर्न हंग्री' डॉक्यूमेंट्री एक्ट्रेस के पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनी है. डॉक्यूमेंट्री बीते साल 2024 में रिलीज हुई थी और डॉक्यूमेंट्री को वैश्विक स्तर पर अच्छा रिस्पांस मिला था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हुनरमंदों की मदद करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा 

हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के साथ प्रियंका उन कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों को भी सपोर्ट करना चाहती हैं, जिन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच या मौके की तलाश है.

उन्होंने कहा कि हमें उन कलाकारों को आगे लाना पसंद है, चाहे वे फिल्म निर्माता हों, लेखक हों, अभिनेता हों, या कोई भी प्रतिभा हो जो दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना चाहती हो. हम उन्हें एक मंच देना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिन फिल्म निर्माताओं, लेखकों और अभिनेताओं को एक वैश्विक मंच की ज़रूरत है, उनको सपोर्ट करना हमारा मेन फोकस रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget