एक्सप्लोरर

Prakash Kaur Birthday: 19 की उम्र में शादी, सौतन आने पर भी नहीं छोड़ा पति का साथ... जानें धर्मेंद्र की पहली बीवी प्रकाश कौर से जुड़ी अनसुनी बातें

Prakash Kaur Birthday: धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर आज अपना बर्थडे मना रही हैं. ऐसे में आइए आपको लाइमलाइट से दूर रहने वालीं प्रकाश कौर के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं.

Prakash Kaur Birthday: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं. उनकी दूसरी बीवी हेमा मालिनी को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहती हैं. आज प्रकाश कौर अपना बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बता रहे हैं.

धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से पंजाबी रीति-रिवीजों से शादी की थी. ये एक अरेंज मैरिज थी. इस वक्त प्रकाश की उम्र सिर्फ 19 साल ही थी. प्रकाश कौर और धर्मेंद्र शादी के बाद चार बच्चों के पेरेंट्स बने. उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल को तो दुनिया जानती है, लेकिन उनकी बेटियां अजीता और विजयेता अपनी मां की तरह ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. 

Prakash Kaur Birthday: 19 की उम्र में शादी, सौतन आने पर भी नहीं छोड़ा पति का साथ... जानें धर्मेंद्र की पहली बीवी प्रकाश कौर से जुड़ी अनसुनी बातें

SaveClip

शादी के 26 साल बाद सौतन ले आए धर्मेंद्र
प्रकाश से शादी के 26 साल बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी कर ली. अपनी सौतन को देख प्रकाश को सदमा जरूर लगा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने धर्मेंद्र से तलाक नहीं लिया. ऐसे में प्रकाश कौर को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे.

धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर क्या बोली थीं प्रकाश?
बॉलीवुड शादी में छपी एक खबर के मुताबिक प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र की दूसरी शादी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'सभी ने सोचा कि मैंने अपने पति के साथ एक सौदा किया है कि अगर वो मेरे बेटे का करियर लॉन्च करेंगे तो वो हेमा से शादी कर सकते हैं. ये सच नहीं है. ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है? क्या सनी मेरा जितना उनका बेटा नहीं है? क्या वो उससे उतना प्यार नहीं करती जितना मैं उससे करती हूं.'

प्रकाश कौर ने क्यों नहीं लिया धर्मेंद्र से तलाक?
हेमा मालिनी से शादी के बाद धर्मेंद्र से तलाक ना लेने को लेकर भी प्रकाश कौर ने चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था- 'वो मेरी जिंदगी का पहला और आखिरी आदमी है. वो मेरे बच्चों के पिता हैं. मैं उनसे बहुत प्यार और सम्मान करती हूं. जो हो गया सो हो गया. मुझे नहीं पता कि मुझे इसके लिए उसे दोष देना चाहिए या किस्मत को. लेकिन फिर भी एक बात तय है, वो मुझसे दूर हो, और कुछ भी हो, अगर मुझे उसकी जरूरत होगी तो मुझे पता है कि वो वहां रहेंगे. मैंने उन पर अपना भरोसा नहीं खोया है. आखिरकार, वो मेरे बच्चों के पिता हैं.'

हेमा मालिनी से थी प्रकाश को हमदर्दी
प्रकाश कौर ने एक बार ये भी खुलासा किया था कि भले ही हेमा मालिनी उनकी सौतन हों, लेकिन वे उनसे जलन महसूस नहीं करती. उन्होंने कहा था कि एक महिला होने के नाते उन्हें इस बात का एहसास है कि हेमा मालिनी भी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. क्योंकि उन्हें भी दुनिया, अपने रिश्तेदारों और अपने दोस्तों का भी सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल ने मां को विश किया बर्थडे, तस्वीर शेयर कर बोले- 'आई लव यू'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन सी फिल्म चल रही आगे, जानें-11 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें-11 बजे तक का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget