एक्सप्लोरर

Adipurush Release Date: खत्म हुआ प्रभास के फैंस का इंतजार, इस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी 'आदिपुरुष'

Adipurush Release Date: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. ये मूवी जून में रिलीज होगी.

Adipurush Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई बार किसी ना किसी वजह से फिल्म की रिलीज डेट टलती रही है. अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने 'आदिपुरुष' की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म इसी साल के जून महीने में दस्तक देगी.

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष फिल्म 

प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें भूषण कुमार के साथ 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी गई है और बताया गया है कि ये मूवी 16 जून, 2023 को 3डी फॉर्मेट में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ट्विटर पोस्ट में ये भी बताया गया कि भूषण कुमार और ओम राउत माता वैष्णो देवी के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं.

 

कई बार शिफ्ट हुई 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सबसे पहले 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली थी. फिर इसकी डेट जनवरी, 2023 में शिफ्ट कर दी गई है. हालांकि, अब इसकी फाइनल रिलीज डेट बता दी गई है. कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जो लोगों को पसंद नहीं आया. खराब वीएफएक्स की वजह से सोशल मीडिया पर टीजर को जमकर ट्रोल किया गया था. 

रावण के किरदार में दिखेंगे सैफ अली खान

गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में प्रभास भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. सैफ अली खान (Saif ali Khan) रावण के किरदार में दिखेंगे. वहीं,  सनी सिंह ने लक्ष्मण तो कृति सैनन ने सीता का रोल प्ले किया है. फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो इससे पहले अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का निर्दशन कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-'मुझे कोने में धकेला जा रहा था', Priyanka Chopra ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में काम करने पर किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका
यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री, 2027 में करेंगे बड़ा धमाका
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म
'रामायण' का दुनिया भर में जलवा, 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget