एक्सप्लोरर

'मुझे कोने में धकेला जा रहा था', Priyanka Chopra ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में काम करने पर किया बड़ा खुलासा

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में क्यों काम शुरू किया था. एक्ट्रेस जल्द ही 'सिटाडेल' में नजर आएंगी.

Priyanka Chopra On Working In Hollywood: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग से आज अपनी खास पहचान बना ली है. जल्द ही एक्ट्रेस रिचर्ड मैडेन स्टारर रुसो ब्रदर्स की ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी. इसके अलावा भी प्रियंका कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा है. वहीं, हाल ही में एक पोडकास्ट में प्रियंका से पूछा गया था  कि किस वजह से उन्होंने काम के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया था? इस पर प्रियंका ने पहली बार खुलकर बात की और कहा कि उन्हें बॉलीवुड के कुछ लोगों से दिककत थी और वह राजनीति से थक चुकी थीं.

प्रियंका बॉलीवुड से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही थीं
डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पर प्रियंका चोपड़ा से उनके अमेरिका में काम करने के फैसले के पीछे का कारण पूछा गया था. इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, 'मैंने इस बारे में कभी बात नहीं कि लेकिन आप मुझे सुरक्षित महसूस करा रहे हैं इसलिए इस पर बात कर रही हूं.' एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक वीडियो में देखा, और उसने उन्हें फोन किया. उस दौरान प्रियंका ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थी.  अंजलि ने प्रियंका से कहा कि उसने डेमो सुना था और पूछा कि क्या वह अमेरिका में म्यूजिक कैरियर में दिलचस्पी रखती हैं. प्रियंका ने कहा कि यह उस समय हुआ जब वह भी बॉलीवुड से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही थीं.

बॉलीवुड में कास्ट नहीं कर रहे थे लोग
प्रियंका ने कहा, “मुझे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में एक कोने में धकेला जा रहा था. लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे शिकायत थी. मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है. ” प्रियंका ने आगे कहा, "इस म्यूजिक ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया. मैं उन फिल्मों के लिए तरसती नहीं थी जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी. लेकिन मुझे कुछ क्लबों और लोगों के गुटों अट्रैक्ट करना पड़ता. इसके लिए ग्रोवलिंग की जरूरत थी और मैंने तब तक काफी समय तक काम किया था कि मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं इसे करना चाहती हूं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हॉलीवुड की कई फिल्मों और शोज में नजर आ चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा
इसलिए जब म्यूजिक का मौका मिला तो प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका जाने का फैसला किया और उन्हें पिटबुल, विल.आई.एम, फैरेल विलियम्स के साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने जेजेड से भी मुलाकात की. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें जल्दी ही एहसास हुआ कि वह एक्टिंग में ही बहुत बेहतर थीं. जब म्यूजिक करियर ने काम नहीं किया तो उन्होंने एक्टिंग के लिए कोशिश की और फाइनली ‘क्वांटिको’ में भूमिका हासिल की. इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड मे भी अपना जलवा दिखा रही हैं. वह हॉलीवुड में कई फिल्में और शो कर चुकी हैं. जल्द ही एक्ट्रेस ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें:-Bheed Box Office Collection: राजकुमार राव की 'भीड़' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह हुई फुस्स, चौथे दिन की कमाई रही सबसे कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, 'जेलर 2' समेत तोड़े 2026 की 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget