एक्सप्लोरर

Project K की शूटिंग के दौरान Deepika Padukone की तबियत बिगड़ने के बाद अब Prabhas ने लिया ये फैसला, फैंस कर रहे तारीफ

Deepika Prabhas Film Project K: दीपिका पादुकोण और प्रभास ‘प्रोजेक्ट के’ में साथ काम कर रहे हैं. हाल ही सेट पर दीपिका की तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

Prabhas Postpones Shoot After Deepika Padukone Health Scare: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) की जोड़ी फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) में देखने को मिलेगी. पहली बार दीपिका और प्रभास किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में सेट पर दीपिका पादुकोण की तबियत बिगड़ गई थी. उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. फिलहाल दीपिका की हालत ठीक बताई जा रही हैं, लेकिन आगे की शूटिंग के लिए प्रभास ने अहम फैसला लिया है, जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं.

प्रभास ने उठाया ये बड़ा कदम

प्रभास अपनी को-स्टार दीपिका की तबियत बिगड़ने से काफी परेशान हो गए थे. मेकर्स भी दीपिका की सेहत को लेकर चिंतित हैं. दीपिका की तबियत बिगड़ने के बाद शूटिंग पोस्टपोन कर दी गई थी. अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और प्रभास फिल्म के लिए एक खास सीन को शूट करने वाले थे, लेकिन प्रभास ने मेकर्स से शूटिंग को रीशेड्यूल करने का रिक्वेस्ट किया. उन्होंने मेकर्स से कहा कि दीपिका जब बेहतर फील करेंगी और रिकवर हो जाएंगी तभी फिल्म की शूटिंग होगी. प्रभास के कहने पर फिलहाल मेकर्स ने एक हफ्ते के लिए शूटिंग की शेड्यूल होल्ड कर दी है.

क्या हुआ था दीपिका को

दीपिका बीते मंगलवार प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रही थी. तभी उन्हें सेट पर घबराहट सी महसूर हुई, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. फिलहाल दीपिका ठीक हैं। खबरों की माने तो दीपिका मुंबई में अपने घर पर हैं और रेस्ट कर रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

ठीक होने के बाद सबसे पहले दीपिका प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग पूरी करेगी. दीपिका और प्रभास की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में देखी जाएगी, जिसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में दीपिका और प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और दिशा पटानी (Disha Patani) भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ और ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) की  ‘फाइटर’ के लिए भी शूटिंग शुरू करेंगी.  

ये भी पढ़ें-सेट पर अचानक दीपिका की तबीयत बिगड़ने से परेशान हो गए थे प्रभास, उठाया था ये बड़ा कदम

Deepika Padukone Health: हार्ट रेट तेज़ होने पर अस्पताल पहुंची दीपिका पादुकोण की अब कैसी है तबीयत? सामने आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget