एक्सप्लोरर

Deepika Padukone Health: हार्ट रेट तेज़ होने पर अस्पताल पहुंची दीपिका पादुकोण की अब कैसी है तबीयत? सामने आया बड़ा अपडेट

Deepika Padukone Health Update: हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची दीपिका पादुोकण के दिल की धड़कनें तेज़ हो गई थीं, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ा.

Deepika Padukone back on the sets: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  के फैंस के लिए राहत भरी खबर है. वह बिल्‍कुल ठीक हैं और शूटिंग भी शुरू कर दी है. हार्ट रेट बढ़ जाने के चलते हैदराबाद के एक अस्पताल में दीपिका पादुकोण के दाखिल होने पर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के निर्माताओं की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि दीपिका पहले तीन जनरल चेक-अप के लिए अस्पताल गई थीं. अब सबकुछ ठीक है और उनकी सेहत बढ़िया है. दीपिका आज के दिन 'प्रोजेक्‍ट के' (ProjectK) की शूटिंग में भी हिस्सा ले रही हैं. वह इस फिल्‍म में साउथ सुपरस्‍टार प्रभास (Prabhas) के साथ ‘प्रोजेक्‍ट k’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

दिल की धड़कन हो गई थी तेज

इससे पहले खबर सामने आई थी कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची दीपिका पादुोकण के दिल की धड़कनें तेज़ हो गई थीं, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. दीपिका इस समस्या के इलाज के लिए हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल (Kamineni Hospital) पहुंची थीं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक इलाज के बाद वो अपने होटल पहुंच गई थीं, जहां उन्हें ऑबज़र्वेशन में रखा गया था. दीपिका आज भी अस्पताल में नॉर्मल चेक-अप के लिए गई थीं.

कांस फेस्टिवल 2022 में बिखेरे जलवे

दीपका हाल ही में कांस फेस्टिवल को लेकर काफी सुर्खियों में थीं. इस फेस्टिवल में बतौर ज्‍यूरी मेंबर उनका हिस्‍सा लेना गर्व की बात थी. दुनियाभर में उनके ड्रेसिंग सेंस की भी खूब चर्चा रही. फ्रांस में आयोजित कांस फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2022) भारत के लिए बेहद खास रहा. वहां देश को ‘कंट्री ऑफऑफ ऑनर’ का दर्जा मिला. ज्‍यूरी मेंबर के तौर पर शामिल होने की उपलब्धि को दीपिका ने अपनी नहीं, बल्कि देश की जीत माना.

एक्‍स–ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ दिखेंगी स्‍क्रीन पर

दीपिका एक बार फिर शूटिंग को तैयार हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके बारे में लेटेस्‍ट एक्‍साइटिंग खबर ये है कि वह अपने एक्‍स-ब्‍वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस साल की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmāstra) में नजर आ सकती हैं. जी हां, सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि दीपिका इस फिल्‍म में एक शानदार कैमियो के रोल में नजर आ सकती है. इतना ही नहीं, उनके कैमियो का सीधा कनेक्‍शन ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से बताया जा रहा है. अगर ऐसा वाकई में हुआ तो रणबीर-दीपिका के फैंस एक बार फिर इस सिजलिंग जोड़ी को ऑनस्‍क्रीन देख सकते हैं. इस खबर के सामने आते ही अभी से फैंस में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है.

पहली बार करेंगी रितिक के साथ काम

दीपिका की अपकमिंग फिल्‍म ‘फाइटर’ की भी खूब चर्चा हो रही है. इसमें रितिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ पहली बार वह स्‍क्रीन शेयर करती दिखेंगी. इस जोड़ी को लेकर भी फैंस खासा दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं. जैसा की टाइटल से ही समझ रहा है, ‘फाइटर’ में एक्‍शन की भरमार होगी. मगर सबसे खास बात ये है कि इसमें रितिक के साथ दीपिका का भी एक्‍शन अवतार देखने को मिलेगा. इसके लिए दोनों मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने वाले हैं. इस फिल्‍म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्‍ट कर रहे हैं. दीपिका (Deepika Padukone)  की पिछली फिल्‍म ‘गहराइयां’ थीं, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फाइटर के अलावा दीपिका शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्‍म ‘पठान’ में भी काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Dharmendra Tanuja: जब सेट पर धर्मेंद्र ने कर दी थी ऐसी हरकत, गुस्से में तनुजा ने मार दिया था थप्पड़! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget